आदित्य-एल 1 मिशन का सबसे बड़ा उपकरण विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ हर दिन सूर्य की लगभग 1440 हाई क्वालिटी तस्वीरें क्लिक करेगा। वो ग्राउंड स्टेशन को एनालिसिस के लिए फोटो भेजेगा। आदित्य-एल 1 की प्रोजेक्ट साइनटिस्ट और वीईएलसी की ऑपरेशन मैनेजर डॉ मुथु प्रियाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टारगेटेड ऑर्बिट में पहुंचकर वीईएलसी उपकरण तस्वीर चैनल से 24 घंटे में लगभग 1440 तस्वीरें भेजेगा। यानी ग्राउंड स्टेशन पर हमें प्रति मिनट सूर्य की एक तस्वीर मिलेगी। चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारत एक बार फिर से अंतरिक्ष में अपनी अमिट छाप छोडऩे के लिए तैयार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य-एल 1 लॉन्च करने जा रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसे सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. मिशन की सफलता के लिए इसरो चीफ एस सोमनाथ और अन्य सभी वैज्ञानिकों ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी की.
बता दें कि वीईएलसी उपकरण आदित्य-एल 1 मिशन का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण पेलोड है। आदित्य-एल1 मिशन को आज आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसरो के इस मिशन का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है। यह सूर्य का स्टडी करने के लिए अपने साथ सात पेलोड ले जाएगा। इनमें से चार सूर्य के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और बाकी तीन उपकरण प्लाज्मा और मैगनेटिक फिल्ड के पैरामीटर्स को मापेंगे.
ये भी पढ़ें: 400 करोड़ में देगा Aditya L1 सूरज की जानकारी, नासा ने खर्च किए थे 12 हजार करोड़
लैग्रेंजियन पॉइंट-1 तक जाएगाआदित्य एल 1
आदित्य एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 (एल 1) के चारों ओर प्रभामंडल ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा, जो सूर्य की दिशा में पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। यह सूर्य के चारों ओर उसी सापेक्ष स्थिति में चक्कर लगाएगा। आदित्य एल-1 सोलर कोरोनोग्राफ की सहायता से सूर्य के सबसे भारी भाग का अध्ययन करेगा। अभी तक वैज्ञानिक सूर्य के कोरोना का अध्ययन केवल सूर्य ग्रहण के समय ही कर पाते है। इससे कॉस्मिक किरणों, सौर तूफानों और विकिरण के अध्ययन में मदद मिलेगी।
लॉन्चिंग से पहले एस सोमनाथ ने की पूजा
इसरो के सूरज मिशन आदित्य एल 1 की लॉन्चिंग से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने पूरी टीम के साथ मिशन की सफलता के लिए सुलुरुपेटा (तिरुपति) के चेंगलम्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसरो के इस मिशन का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है।
