जयपुर. राजस्थान में इन दिनों अधिकारियों के एक के बाद एक तबादले किए जा रहे हैं। इन तबादलों में इतनी लापरवाही बरती जा रही है कि कई बार एक-एक पद पर दो दो अधिकारियों को लगा दिया गया है। ऐसे में सरकार को बाद में संशोधन सूचियां जारी करनी पड़ी है। कुछ अधिकारी एक पद पर तीन दिन ही नहीं टिक पाए। जिनका फिर से तबादला कर दिया गया। 16 अगस्त को राज्य सरकार ने 119 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। सिर्फ 4 दिन बाद 20 अगस्त को फिर से 27 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। इन 27 में कई अधिकारी वे हैं जिनका 16 अगस्त को तबादला हुआ था।
किसी अधिकारी को कहां लगाया, पढ़ें ये खबर
1. मूलचंद – अतिरिक्त निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
2. कालूराम – रजिस्ट्रार, राजस्थान विश्वविद्यालय
3. बजरंग सिंह – अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ब्यावर
4. धीरेंद्र सिंह – अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनूपगढ़
5. जितेंद्र सिंह पांडेय – अतिरिक्त जिला कलेक्टर, बाली, पाली
6. ओमप्रकाश सहारण – अतिरिक्त जिला कलेक्टर खैरथल
7. भावना शर्मा – अतिरिक्त जिला कलेक्टर, लालसोट दौसा
8. ज्योति मीणा – उपदेशक, संपदा विभाग, जीएडी, जयपुर
9. अशोक कुमार त्यागी – अतिरिक्त जिला कलेक्टर, मालपुरा, टोंक
10. सुशीला वर्मा – आयुक्त, नगर परिषद गंगानगर
11. विश्वामित्र मीणा – उपखंड अधिकारी, नावां, डीडवाना कुचामन
12. अनिल कुमार सिंघल – एसडीएम, रामगंजमंडी कोटा
13. भारत भूषण गोयल – विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास, अलवर
14. अंशुल सिंह – एसडीएम, बामनवास, गंगापुरसिटी
15. मनीषा लेघा – जिला रसद अधिकारी, अलवर
16. मनीषा तिवारी – उपखंड अधिकारी, कोटा
17. जयंत कुमार – एसडीएम, अलवर
18. प्रियंका बिश्नोई – उपायुक्त, नगर निगम जोधपुर दक्षिण
19. विनीत कुमार सुखाडिय़ा – उपखंड अधिकारी, आसपुर, डूंगरपुर
20. हरि सिंह शेखावत – उपखंड अधिकारी, सरदार शहर, चूरू
21. अरुण कुमार जैन – उपखंड अधिकारी, बारां
22. विनीता स्वामी – उपखंड अधिकारी, माधोराजपुरा
23. विजेंद्र सिंह – उपखंड अधिकारी, पदमपुर, गंगानगर
24. सुशीला मीणा – एसडीएम, नदबई, भरतपुर
25. अमिता मान – एसडीएम, मूंडवा, नागौर
26. नरेंद्र कुमार जैन – उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी, दिल्ली मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर प्रोजेक्ट
27. गोपाल बंजारा – उपखंड अधिकारी, भिंडर, उदयपुर
16 अगस्त को 119 अफसरों के किए थे तबादले
राज्य सरकार 16 अगस्त को भी एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। जिसमें राज्स्थान प्रशासनिक सेवा के 119 अफसरों के तबादले किए गए। इस ट्रांसफर लिस्ट के जरिए राज्य सरकार ने 2 विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार 4 संभागीय आयुक्तों के तबादले किए थे। दो जिलों के जिला रसद अधिकारी बदलने के साथ ही 53 एसडीएम भी बदल दिए थे। इनमें से चार अफसरों के फिर से तबादले हुए हैं।
