ब्रिटेन. ब्रिटेन में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। देशभर में तीन महीने बाद शुक्रवार को सर्वाधिक 6,238 नए मामले पाए गए। महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके इस देश में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का भी कहर बढ़ गया है। ब्रिटेन में दूसरी लहर में गत आठ जनवरी को सर्वाधिक 67 हजार से ज्यादा मामले आए थे। इसके बाद दैनिक मामले घटकर मध्य मई में दो हजार से नीचे आ गए थे। अब फिर संक्रमण बढ़ता दिख रहा है। इस यूरोपीय देश में अब तक कुल 45 लाख 21 हजार से अधिक मामले पाए गए हैं।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); 11 मरीजों ने दम तोड़ा
बीते 24 घंटे में 11 मरीजों के दम तोडऩे से मरने वालों की संख्या एक लाख 28 हजार 86 हो गई है। ब्रिटेन में डेल्टा वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां इस वैरिएंट के अब तक कुल 12 हजार 431 केस सामने आए हैं। इनमें से करीब साढ़े पांच हजार मामले तो महज बीते एक हफ्ते में बढ़ गए। सबसे पहले भारत में पाए इस वैरिएंट को ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है।
ब्राजील : 1,454 पीडि़तों की मौत से मरने वालों की संख्या चार लाख 70 हजार 842 हो गई है। यहां कुल एक करोड़ 68 लाख 41 हजार संक्रमित मिले हैं।
अर्जेंटीना : 24 घंटे में 30 हजार 950 नए केस पाए जाने से कुल मामले 39 लाख 15 हजार हो गए हैं। यहां 80 हजार से अधिक मौत हुई है।
ताइवान : शनिवार को 511 नए संक्रमित मिले। कुल मामले करीब 11 हजार हो गए। एक दिन पहले 472 केस मिले थे। कुल 225 मौत हुई है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Author: indianews24
Post Views: 440