
नई दिल्ली. दुनिया में भूतों को लेकर ढेर सारी कहानियां सुनी और सुनाई जाती हैं। अब इनमें कितनी सच्चाई होती है, ये बता पाना बहुत मुश्किल है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो भूतों के होने का दावा करते हैं। वहीं कई लोग भूतों, चुड़ैलों, आत्माओं, रूहों जैसी चीजों को बकवास मानते हैं। अब जमाना 21वीं सदी में जीने लगा है। ऐसे में इन सब बातों का बहुत ज्यादा मतलब नहीं निकलता है। लेकिन अभी भी पैरानॉर्मल एक्सपट्र्स भूतों, आत्माओं, रूहों के होने की बात को मानते हैं।
जानकार बताते हैं कि इनकी भी अपनी एक दुनिया होती है, लेकिन अगर वहां उन्हें कोई परेशानी होती है तो ये इंसानों की दुनिया में आ जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपको डर भी लगेगा और हैरानी भी होगी। दरअसल एक हवाईजहाज के केबिन क्रू सदस्य ने एक महिला का भूत देखने का दावा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला……

दरअसल, एक हवाईजहाज में एक महिला का शव रखकर कहीं ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हवाई जहाज के केबिन क्रू मेंबर ने बताया कि जिस महिला का शव हवाई जहाज में रखा था उस महिला के भूत ने मुझे चाय बनाने के लिए कहा। इस क्रू मेंबर ने अपने इस अजीबोगरीब अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मेंबर के अनुसार, उस महिला ने उससे बात की और अपने पति के लिए चाय बनाने का आर्डर दिया जो उसी हवाई जहाज में यात्रा कर रहा था ।
केबिन क्रू ने आगे बताते हुए कहा कि उस महिला ने दूध और चीनी मिलाकर ग्रीन टी बनाने के लिए कहा। मगर, जिस तरीके से उसने चाय बनाने के लिए कहा उससे वो काफी हैरान हुई, लेकिन वो उस महिला भूत को मना नहीं कर पाई। उस महिला भूत ने कहा कि मेरे पति इसी हवाई जहाज में हैं और वो सो रहे हैं। जब वो जग जाएं तो उनको ये चाय दे दें। उस महिला भूत ने क्रू सदस्य से अपने लिए कंबल भी मांगा।
जब वो व्यक्ति उठा तो क्रू सदस्य ने उसको चाय दी और कहा कि आपकी पत्नी ने मुझे ये चाय आपको देने को कहा है। ऐसा सुनते ही उस व्यक्ति के होश उड़ गए। दरअसल उसकी पत्नी एक हफ्ते पहले ही मर गई थी और अभी उसकी लाश हवाई जहाज के कार्गो में रखी हुई थी। क्रू सदस्य ने बताया कि आपकी पत्नी पीछे वाली सीट पर बैठी थीं।
पहले तो व्यक्ति को विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से चाय बनाई गई थी। वैसी चाय सिर्फ उसकी पत्नी ही बना सकती थी, क्योंकि उसे पता था कि ये चाय उसे बहुत पसंद है। इस घटना को जिसने भी सुना हैरान रह गया। कई लोग तो डरने की बजाय उस महिला का अपने पति के प्रति प्यार और केयर देखकर भावुक हो गए।