जयपुर. कोरोना के कारण लॉक हुई भर्तियां अब अनलॉक होने लगी है। इनमें से एक पुलिस कांस्टेबल की भर्ती भी शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आने वाले दो साल में पुलिस कॉन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने का निर्णया किया है। सीएम ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। इस वर्ष पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके बाद 2022-21 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4,000 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। गृह विभाग के प्रस्ताव पर साल 2021-22 और 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); बजट में की थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस साल बजट के दौरान पुलिस में दो साल के दौरान कॉन्सटेबल के 8,438 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। इस बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए इस काम शुरू कर दिया है। दोनों साल ये भर्तियां पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के जरिए ही की जाएगी।
5438 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); अभी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5,438 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा चालानी गार्ड के 438 अन्य पदों का गठन करके भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। कॉन्स्टेबल के खाली पदों को भरने को लेकर कई बार मांग उठती रही है। अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को मंजूरी देने के बाद बाकी विभागों में भी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढऩे की उम्मीद जागी है। राजस्थान में भर्तियों के कोर्ट में अटकने का भी लंबा इतिहास है, इस वजह से अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। पिछली पुलिस भर्ती भी कोर्ट में अटकने के कारण काफी देरी हुई थी।
