
नई दिल्ली, ANI. केंद्र सरकर ने पूर्व आप नेता व कवि कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा सीआरपीएफ कवर के साथ प्रदान की है। केंद्र सरकार ने विश्वास के आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद ये कदम उठाया। केंद्र सरकार की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद ही कुमार को ये सुरक्षा प्रदान की गई है। गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पंजाब के अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था।
Centre gives Kumar Vishwas a Y category security with CRPF cover. pic.twitter.com/9MNitAFbn8
— ANI (@ANI) February 19, 2022
18 फरवरी को ये खबर सामने आई थी कि केंद्र सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्ष कर रहा है। शुक्रवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है और उन्हें एक केंद्रीय एजेंसी के जरिए सुरक्षा मुहैया करायी जा सकती है। समीक्षा करने के बाद तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर खतरे का आकलन करते हुए उन्हें सुरक्षा दे सकती है।
