India News 24 Online

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions
Facebook Twitter Youtube
  • आम मुद्दे
  • क्राइम
  • खेल कूद
  • गैजेट्स
  • दुनिया
  • देश
  • प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • ई-पेपर

Punjab Election 2022: पंजाब में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, कड़ी सुरक्षा, दिग्गजों की साख दांव पर

indianews24 by indianews24
February 20, 2022
in राजनीति
0
Punjab Election 2022: पंजाब में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें, कड़ी सुरक्षा, दिग्गजों की साख दांव पर
पठानकोट में मतदान करने के बाद केन्द्र के बाहर निशान दिखाता मतदाता

चंडीगढ़/जालंधर. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में अपना नेता चुनने को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। यहां राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। पंजाब में 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज ही कर देंगे। इसके साथ ही प्रत्याशियों की तकदीर इवीएम मशीन में कैद हो जाएगी। मतदान के लिए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बूथों और इसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और अद्र्ध सैनिक बलों के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।
मतदान पर एक नजर
08.38्र- होशियारपुर में भाजपा उमीदवार तीक्ष्ण सूद बूथ नंबर 78 पर पत्नी व परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।

08.35- रूपनगर के मलकपुर गांव के पोलिंग बूथ पर तजिंदर कौर ने पहला वोट डाला।

08.33- पठानकोट के पोलिंग बूथ 40 पर मात्र एक वोट पोल करने के बाद आधे घंटे तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद रही। बाद में मतदान शुरू किया गया।
08.32- अमृतसर के हल्का उत्तरी में मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह है। मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग स्टेशनों के बाहर लोग लंबी कतारों में नजर आए। जंडियाला गुरु में भी मतदाता धीरे धीरे मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं ।
08.30- फरीदकोट में मलोट से आम आदमी पार्टी के उमीदवार डा. बलजीत कौर अपना वोट डालने पहुंचीं। करने। वह फरीदकोट से मतदाता हैं। इसके बाद मलोट के लिए रवाना होंगी।

08.25- अमृतसर के मनावाला कला शहीद जयमल सिंह बल सीनियर सैकण्डरी स्मार्ट स्कूल के बाहर वोटिंग के लिए लोग उमड़े। यहां सोहना व मोहना की प्रतीक्षा थी। भूथ में पोलिंग शुरू नहीं हो पाई थी।

08.20- युवाओं के साथ बुजुर्ग भी काफी संख्या में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान केंद्रों लोगों थर्मल स्केनिंग भी की जा रही है और उनको सैनिटाइजर दिया जा रहा है।
08.15- अमृतसर, मोगा, बठिंडा, पठानकोट सहित विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कई जगह बूथों पर सुबह से ही लंंबी कतारें लग गई हैं।
08.00- राज्य में मतदान शुरू हुआ। राज्य में अमृतसर और बठिंडा सहित कई जगहों पर मतदान के समय से पहले वोटरों की कतार लग गई।
07.55- राज्य में कई जगहों पर मतदाताओं की हलचल बढ़ी और ठंड के बाावजूद लोग मतदान केंद्रों पर आने शुरू हुए।

07.30- मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस के साथ अद्र्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात हैं।
07.05-मतदान कर्मियों ने बूथोंं पर मोर्चा संभाला। बूथों पर सैनिटाइजर आदि के भी प्रबंध किए गए हैं।

ये लड़ रहे चुनाव
राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) व संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) सभी सीटों पर चुनाव मैदान में हैंं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी 68, उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ दे रहे हैं। शिअद के संरक्षक व पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल देश में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। वह मुक्तसर साहिब की लंंबी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दो बार मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पारंपरिक सीट पटियाला शहरी से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस छोडऩे के बाद उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाकर भाजपा से गठबंधन किया है।

चन्नी, भगवंत, सुखबीर, सिद्धू, अश्वनी व राजेवाल पर सबकी नजर
वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर की चमकौर साहिब व बरनाला जिले की भदौड़ सीट से मैदान में है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान संगरूर जिले की धूरी और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से मैदान में हैं। शिअद ने बसपा से गठबंधन किया है। गठबंधन ने सुखबीर को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है।

अमृतसर ईस्ट सीट पर रोचक मुकाबला
पंजाब की सबसे रोचक लड़ाई अमृतसर ईस्ट सीट पर है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया आमने-सामने हैं। कृषि कानून विरोधी आंदोलन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल की सीट पर भी सबकी नजर रहेगी। वह लुधियाना के देहाती क्षेत्र की समराला सीट से दम दिखा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट सीट से मैदान में हैं। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली कर चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा दस साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गुरदासपुर की कादियां सीट से उम्मीदवार हैं।

राज्य में मतदाताओं पर एक नजर

कुल मतदाता: 2,14,99,804
पुरुष मतदाता: 1,12,98,081
महिला मतदाता: 102,00,996
दिव्यांग मतदाता: 1,58,341
सर्विस वोटसर्: 1,09,624
एनआरआइ वोटसर्: 1608
थर्ड जेंडर: 727
80 साल ऊपर के मतदाता: 50,92,05

मतदान केंद्र व सुरक्षा

मतदान केंद्र: 24,740
संवेदनशील मतदान केंद्र : 2013
माडल मतदान केंद्र : 1196
पिंक पोलिंग बूथ : 196
दिव्यांग संचालित मतदान केंद्र: 70
चुनाव कर्मी: 2.50 लाख।
सुुरक्षा व अद्र्ध सैनिक सुरक्षा बल : 700 कंपनियां

2017 में किस पार्टी को कितनी सीटें

कुल वोट पड़े: 77.40 प्रतिशत

पार्टी सीटें

कांग्रेस: 77
शिअद: 15
आप: 20
भाजपा: 03
लोक इंसाफ पार्टी : 02

2017 में जोन वाइज स्थिति

पार्टीमाझादोआबामालवा
कांग्रेस221540
शिअद020508
आप02180
भाजपा010101
लोक इंसाफ पार्टी000002

indianews24
Author: indianews24

indianews24

See author's posts

Post Views: 110
Tags: # Punjab Assembly Election# Punjab Congress# Punjab Election 2022Punjab Assembly Election 2022Punjab Congress PresidentPunjab Elections 2022Punjab newspunjab politics
Previous Post

ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण,अनियमितता पर शास्ति आरोपित

Next Post

UP Election 2022 Third Phase: तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान जारी, फिरोजाबाद में नवविवाहिता ने पति के साथ किया मतदान

indianews24

indianews24

Related Posts

राहुल गांधी बोले: मैं अडानी पर सवाल पूछता रहूंगा
राजनीति

राहुल गांधी बोले: मैं अडानी पर सवाल पूछता रहूंगा

March 25, 2023
जन प्रतिनिधित्व कानून के जिस प्रावधान से छिनी राहुल गांधी की सांसदी, सुप्रीम कोर्ट में उसे रद्द करने की मांग
Politics

जन प्रतिनिधित्व कानून के जिस प्रावधान से छिनी राहुल गांधी की सांसदी, सुप्रीम कोर्ट में उसे रद्द करने की मांग

March 25, 2023
लोकसभा चुनाव में सीएम का बेटा उनसे हार गया था, इसी हताशा में गहलोत लगा रहे झूठे आरोप,
राजनीति

लोकसभा चुनाव में सीएम का बेटा उनसे हार गया था, इसी हताशा में गहलोत लगा रहे झूठे आरोप,

March 7, 2023
वसुंधरा राजे जन्मदिन V/s विधानसभा का घेराव: राजस्थान बीजेपी में घमासान, दुविधा में फंसे नेता, अब क्या होगा?
राजनीति

वसुंधरा राजे जन्मदिन V/s विधानसभा का घेराव: राजस्थान बीजेपी में घमासान, दुविधा में फंसे नेता, अब क्या होगा?

March 2, 2023
वसुंधरा राजे इस बार सालासर धाम में मनाएंगी अपना जन्मदिन, माना जा रहा है काउंटर पार्ट
राजनीति

वसुंधरा राजे इस बार सालासर धाम में मनाएंगी अपना जन्मदिन, माना जा रहा है काउंटर पार्ट

February 26, 2023
रायपुर में कांग्रेस का ऐतिहासिक कदम, महिलाओं-युवाओं के लिए पार्टी के 50 पद किए रिजर्व, २०२५ तक ये करना होगा काम
राजनीति

रायपुर में कांग्रेस का ऐतिहासिक कदम, महिलाओं-युवाओं के लिए पार्टी के 50 पद किए रिजर्व, २०२५ तक ये करना होगा काम

February 26, 2023
Next Post
UP Election-2022: वर्ष 2017 से इस बार 3 प्रतिशत मतदान हुआ कम, 58 सीटों का तुलनात्मक हाल आप भी जाने

UP Election 2022 Third Phase: तीसरे चरण की 59 सीटों पर मतदान जारी, फिरोजाबाद में नवविवाहिता ने पति के साथ किया मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर आपकी क्या राय है?
  • उप चुनाव में हार बड़ा मुद्दा नहीं 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • यह पूरी तरह से नेतृत्व की विफलता है 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 17, 2022 - July 17, 2022
Voting is closed




Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Live Cricket Scores




Share Market

Stock Market Today by TradingView

Radio

Listen on Online Radio Box! Radio City 91.1 FM Radio City 91.1 FM

Poll

Live Tv

Corona

No Result
View All Result

Recent Posts

  • ऊर्जा मंत्री की पहल: सोलर कंपनियों ने सीएसआर के तहत उपलब्ध करवाएं 200 स्मार्ट टीवी, सौर ऊर्जा का हब बना राजस्थान-ऊर्जा मंत्री
  • राज्यपाल राहत कोष में खुले दिल से सहायता करें भामाशाह- राज्यपाल
  • मुख्यमंत्री की राज्य कार्मिकों को सौगात महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • राहुल गांधी बोले: मैं अडानी पर सवाल पूछता रहूंगा
  • जन प्रतिनिधित्व कानून के जिस प्रावधान से छिनी राहुल गांधी की सांसदी, सुप्रीम कोर्ट में उसे रद्द करने की मांग

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

 India News 24 Online will continue to present your fearless and honest opinions from time to time with an impartial analysis of the news for your audience. On this website you will find detailed news of politics, economy, sociology and other latest developments in the country including Maharashtra.

ABOUT US

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions

RECENT POSTS

All rights reserved by India News 24 Online | Designed by Traffic Tail

WhatsApp us