
नई दिल्ली. भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से 26 अगस्त 2021 को असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई थी। अब तक ई-श्रम पोर्टल पर करीब 20 करोड़ रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की ज्यादातर संख्या उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में है। पंजीकृत सभी श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड दिया जाएगा। सभी वर्गों के काम-काजी आधार नंबर और बैंक डिटेल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्टर्ड सदस्य श्रमिक योजना के लिए साइन अप करके और ई-श्रम कार्ड लेकर विभिन्न तरह के लाभों के लिए पात्र होंगे।
सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को अपनाने से श्रमिकों को लाभ होगा। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। कार्ड पर 12 अंकों का यूएएन नंबर होगा। ई-श्रम पोर्टल के सदस्यों को अब किसी अन्य सरकारी समाज कल्याण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण नहीं कराना होगा।
क्या है यूएएन नंबर
यूएएन एक 12-अंकों की एक संख्या है जो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक असंगठित कर्मचारी को विशिष्ट रूप से दी जाती है। एक बार दिए जाने के बाद यह हमेशा के लिए होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आधार संख्या
आधार एक सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो
बैंक खाता डिटेल
आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के चरण
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के किनारे पर होगा
ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें
आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
ओटीपी भेजें पर क्लिक करें
ओटीपी दर्ज करें, ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएग
व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करें
अब रजिस्ट्रेशन पूरा होगा