
यूक्रेन और रूस के बीच जारी तनाव ने अब युद्ध का रूप ले लिया है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस की ओर से यूक्रेन पर कार्रवाई करने के बाद नाटो ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। जिसमें नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ( ने रूस को अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की बात कही। यही नहीं नाटो ने रूस से जल्द से सैन्य कार्रवाई को रोकने को कहा और यूक्रेन से सेना को वापस बुलाने की हिदायत दी है। जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि लोकतंत्र हमेशा निरंकुशता पर हावी रहेगा। दमन पर हमेशा स्वतंत्रता की जीत होगी। नाटो महासचिव ने कहा कि हमारे पास अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने के लिए 100 से अधिक जेट हाई अलर्ट पर हैं जबकि उत्तर से भूमध्य सागर तक समुद्र में 120 से अधिक जहाज तैनात हैं। गठबंधन को आक्रामकता से बचाने के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे। इस मसले में आगे क्या करना है यह तय करने के लिए कल नाटो नेताओं की बैठक होगी। आगे का रास्ता तय करने के लिए कल नाटों के नेता मिलेंगे। नाटो महासचिव ने कहा कि हम यूके्रन के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं।
NATO stands in solidarity with Ukraine. NATO allies are imposing severe costs on Russia for their reckless invasion of Ukraine. NATO allies in close coordination with EU & other partners all over the world are now imposing severe economic sanctions on Russia: NATO Secy-Gen pic.twitter.com/OCNFedQEPY
— ANI (@ANI) February 24, 2022
न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार हमले में यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत हो गई है. रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलें दागीं हैं. हमले के बाद यूके्रन ने रूस के साथ सभी राजनयिक संबंधों को तोडऩे की घोषणा की। यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोडऩे का भ्ज्ञी ऐलान किया है।
NATO condemns Russia's invasion of Ukraine in the strongest terms. We call on Russia to immediately seize its military action & withdraw from Ukraine: NATO Secretary-General Jens Stoltenberg pic.twitter.com/jCEmUVjt31
— ANI (@ANI) February 24, 2022
रूसी कार्रवाई में हस्तक्षेप ना करें अन्य देश: पुतिन
इधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज कर दिया है। उन्होंने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे। कीव, खार्कीव, ओडेसा और यूक्रेन के अन्य शहरों में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के सीमा रक्षकों की ओर से इस संबंध में तस्वीरें एवं वीडियो जारी किए और कहा कि रूसी सैन्य वाहन क्रीमिया से यूके्रन में दाखिल हुए हैं।