
नई दिल्ली. रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में कोहराम मच हुआ है। रूस ने आज यानी गुरुवार के लिए अपने कारोबार को सस्पेंड कर दिया है। उसने आगामी आदेश तक इसको जारी रखने का आदेश दिया है। इधर भारतीय शेयर बाजार भी असर देखा गया। यहां दिनभर कारोबार गिरता रहा। बीएसई सेंसेक्स 2702 अंकों की गिरावट के साथ 54,529 अंक पर बंद हो गया। वहीं निफ्टी 815 अंक के साथ गिरकर 16,247 अंक पर बंद हो गया। दुनिया के बाजारों में बिकवाली हावी रही और निवेशक बिकवाल बन गए।
रॉयटर्स के अनुसार, अप्रैल के मध्य, 2021 के बाद से इसकी सबसे बड़ी 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। साथ ही यह मार्च 2020 के बाद सबसे खराब प्रदर्शन रहा। दिन के निचले स्तर पर, भारतीय शेयर बाजार एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में से एक था। निफ्टी और सेंसेक्स में लगातार सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.325 पर बंद हुआ, जो बुधवार को 74.555 के करीब था। निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए क्योंकि उनके पास निवेश के लिए अन्य विकल्प भी हैं। नवीनतम धातु रिपोर्ट के अनुसार, हाजिर सोना 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,912.40 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो मंगलवार को 1 जून के बाद के उच्चतम स्तर 1,913.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा था। इस बीच, अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,913.20 डॉलर पर पहुंच गया है। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर निवेशक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। उन्हें एकमुश्त निवेश करने से दूर रहने की जरूरत है।