
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की के हवाले से खबर सामने आई है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि हम अकेले रूस से लड़ेंगे। यूके्रन पर रूस के किए हमले के बारे में यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने गुरुवार को बताया था कि रूस के हमले में 57 यूक्रेन नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपने देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहा है ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके।
अमेरिका ने रूस की निंदा की
इधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हमले को लेकर रूस की निंदा की और कहा है कि, हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडेन ने कहा हिक पुतिन हमलावर हैं। उन्होंने युद्ध के रास्ते को चुना है, लेकिन पुतिन और उनके देश रूस को इस हमले के नतीजे भुगतने होंगे। बाइडेन ने कहा, अमेरिका पर भी इस युद्ध का असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा, यूक्रेन में फंसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम साइबर हमलों का जवाब देंगे।
यूक्रेन खुद लड़े अपनी लड़ाई, अमेरिका अपनी सेना नहीं भेजेगा
इस हमले से अमेरिका पूरी तरह गुस्से में है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुतिन ने युद्ध के रास्ते को चुना है और अब उनके कदमों की कीमत रूस के लोग चुकाएंगे। बाइडन ने इस वादे को दोहराया कि नाटो देशों के हर इंच की जमीन की रक्षा की जाएगी, लेकिन नाटो में शामिल होने के चक्कर में तबाही झेल रहे यूके्रन में अमेरिका अपनी सेना तैनात नहीं करेगा।
दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के बीच एक बार फिर बाइडन मीडिया के सामने आए. उन्होंने रूस के 4 बड़े बैंकों पर प्रतिबंध के साथ कई दूसरे आर्थिक पाबंदियों का एलान किया। इसके साथ ही अमेरिका में रूस के दूसरे नंबर के राजनयिक को भी देश छोडऩे का आदेश दे दिया गया है।