
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने टविटर पर अपना बयान जारी किया है। बाइडन ने कहा कि हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति को चेतावनी दी और कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है। अब वह इसका परिणाम भी भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन और उनके देश को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बाइडन ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ है और हम उस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है और अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे। हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB सहित रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन #Ukraine pic.twitter.com/YlNN3ZEgj1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2022
बाइडन ने कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्ति को ब्लॉक कर रह हैं। साथ ही निर्यात नियंत्रण लागू कर रहे हैं। रूस के कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि यूके्रन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। नाटो के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। NATO के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन pic.twitter.com/Pmdp8737EC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2022
बाइडन ने ये साफ किया है कि रूस के राष्ट्रपति से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वह पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत है। जहां इस समय हम हैं।
This morning, I met with my G7 counterparts to discuss President Putin’s unjustified attack on Ukraine and we agreed to move forward on devastating packages of sanctions and other economic measures to hold Russia to account. We stand with the brave people of Ukraine. pic.twitter.com/dzvYxj7J9w
— President Biden (@POTUS) February 24, 2022
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर रूस पर कड़ी पाबंदियां लगाने के संकेत दिए थे। उन्होंने टविट कर कहा था कि यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन के हमले पर चर्चा के लिए अपने जी- 7 समकक्षों से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में रूस पर कड़े प्रतिबंधों सहित अन्य आर्थिक पाबंदियां लगाने पर सहमति बनी है। हम यूके्रन के बहादुर लोगों के साथ खड़े हैं। जानकारी के अनुसार जी-7 दुनिया की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक ऐसा अनौपचारिक समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल है।