
मुंबई. यूक्रेन में फंसे 219 भारतीय नागरिक सकुशल वापस लाए गए। यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान मुंबई पहुंच चुका है। ये विमान रोमानिया से होते हुए मुंबई पहुंचा है। ये पहली उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई विमानतल पर रात सात बजकर 50 मिनट पर पहुंचा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय नागरिकों का स्वागत भी किया है। इनमें कई छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। केन्द्रीय मंत्री इनसे मिलने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। गोयल ने यूके्रन से आए भारतीय नागरिकों से कहा है कि वो चिंता न करें। हम चीज़ें संभालने का पूरा प्रयास करने में जुटे हुए हैं।
Union Minister Piyush Goyal welcomes Indian students evacuated from Ukraine at Mumbai Airport pic.twitter.com/eqUfOuViyw
— ANI (@ANI) February 26, 2022
गौरतलब है कि रूस की ओर से यूके्रन पर हमला कर दिया गया है। इससे यूक्रेन में भारतीय नागरिक और छात्र फंस गए, यूके्रन में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं। अभी इनमें से कुछ ही वापस आ पाए हैं। अभी भी यूके्रन में हज़ारों भारतीय लोग मौजूद हैं और मदद का इंतज़ार भी कर रहे है।
We are very happy to bring our students back home. The students were filled with joy once we landed here in Mumbai. Thanks to the Government of India for giving us this opportunity: Air India flight attendant pic.twitter.com/an6xGHiz7M
— ANI (@ANI) February 26, 2022
मुंबई की मेयर कह चुकी हैं कि जो भी भारतीय नागरिक वापस लौट रहे हैं, उनके लिए खाने पीने और रहने की व्यवस्था निशुल्क की है। एयर इंडिया फ्लाइट की अटेंडेंट ने कहा कि हम खुश हैं कि हम छात्रों को वापस लाए हैं। मुंबई में आकर छात्र बहुत खुश हैं। भारत सरकार का इसके लिए धन्यवाद।
