India News 24 Online

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions
Facebook Twitter Youtube
  • आम मुद्दे
  • क्राइम
  • खेल कूद
  • गैजेट्स
  • दुनिया
  • देश
  • प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • ई-पेपर

Russia-Ukrain War: पुतिन का आदेश, तैयार हो रहे परमाणु हथियार, नाटो प्रमुख ने धमकी को गैर-जिम्मेदाराना बताया

indianews24 by indianews24
February 27, 2022
in दुनिया
0
Russia-Ukrian Conflict: रुस का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा अमेरिका, पुतिन के सामने काम नहीं आएगी बाइडन की की चाल

मास्को/कीव. रूस की ओर से यूक्रेन पर किए जा रहे हमले तेज होते जा रहे हैं। इस कारण अब पूरे यूरोप क्षेत्र में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। तमाम देशों की चेतावनी के बाद भी रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है। जबकि इधर यूके्रन लगातार अन्य देशों से लगातार मदद की गुहार करने में जुटा हुआ है। यही नहीं इसके अलावा यूके्रन रूस को जवाबी कार्रवाई भी दे रहा है। हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु रोधी बलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। यदि रूस और पश्चिमी देशों में शांति बहाली के कदम नहीं बढ़े तो बात परमाणु युद्ध तक पहुंच सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने भी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा था लेकिन इस बात का असर भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर कोई असर नहीं पड़ा।

पुतिन ने दिए खतरनाक संकेत
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने रविवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में रक्षा मंत्री और मिलिट्री जनरल स्टाफ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को युद्ध के लिए तैयार रखा जाए। इस बैठक में पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि नाटो के प्रमुख सदस्य देशों ने आक्रामक बयान दिए हैं।

नाटो प्रमुख बोले- पुतिन की चेतावनी खतरनाक
इधर नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की परमाणु चेतावनी को खतरनाक और गैर-जिम्मेदार करार दिया है। समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के माने तो नाटो प्रमुख ने कहा कि ये खतरनाक बयानबाजी है। यह एक गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। यह स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

अब भी जारी है वार्ता को लेकर कोशिशें
इधर रूस की ओर से यूके्रन की राजधानी कीव को चारों ओर घेरकर गोलाबारी, आसमानी रास्ते से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। दूसरे बड़े शहर खार्कीव में घुसे रूसी सैनिकों को दिन भर की लड़ाई में बाहर करने के बाद रविवार शाम राहत की खबर आई। बेलारूस में रूस के वार्ता के प्रस्ताव को शुरू में नकारने के कुछ घंटे बाद यूके्रन बात करने को राजी हो गया है। जबकि रूस ने वार्ता के दौरान हमले न रोकने का एलान किया है। वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खास बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने यूके्रनी प्रतिनिधिमंडल को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया है।

रूस ने एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस भेजा
जानकारी के मुताबिक रूस ने वार्ता के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को बेलारूस भेज दिया है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी संभालने वाली रणनीतिक बल को हाई अलर्ट पर करने का आदेश दिया था। वार्ता न करने पर यूके्रन को भारी खूनखराबे की भी चेतावनी दी थी। पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि पश्चिमी देश प्रतिबंध लगाकर आर्थिक क्षेत्र में रूस के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं।

रूस ने चेतावनी दी
तेजी से बदलते घटनाक्रम में रविवार को रूस ने बेलारूस में अपना प्रतिनिधिमंडल भेजते हुए वार्ता के लिए फैसला लेने को यूक्रेन सरकार को दो घंटे का समय दिया। कहा कि वार्ता न होने की स्थिति में यूक्रेन में होने वाले खूनखराबे की पूरी जिम्मेदारी यूक्रेनी सरकार की होगी। दोनों देशों की वार्ता यूके्रन-बेलारूस सीमा पर प्रिपयात नदी के किनारे होगी। वार्ता के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नाफ्ताली बेनेट ने रूसी राष्ट्रपति से फोन पर वार्ता कर मध्यस्थता की पेशकश की। इस संबंध में अभी तक रूस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गैस पाइपलाइन और आयल टर्मिनल पर हमला
खार्कीव में घुसे रूसी सैनिकों से रविवार को पूरे दिन यूके्रन के सैनिक भिड़े रहे। भारी खूनखराबे और नुकसान के बाद शाम को यूके्रनी सेना रूसी सैनिकों को बाहर करके खार्कीव को बचाने में कामयाब रही। लड़ाई के दौरान रूसी सैनिकों के हमले में गैस की मोटी पाइपलाइन फट गई है। इससे बड़े इलाके में आग फैल गई है। आग को नियंत्रित किया जा रहा है। रीजनल गवर्नर ओलेह साइनेगुबोव ने खार्कीव पर पूरा नियंत्रण होने की बात कही है। एक अन्य शहर वैसिलकीव के आयल टर्मिनल में रूस के मिसाइल हमले से आग लग गई। इससे आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं और उसका धुआं आसमान पर छा गया है।

चौथे दिन भीषण लड़ाई
यूके्रन का मेलिटोपोल शहर शनिवार को रूसी सेना के कब्जे में चला गया था। रविवार को देश के सभी शहरों में रूस और यूके्रन के सैनिकों के बीच भीषण संग्राम जारी रहा। लड़ाई में नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके कारण हर शहर में रूसी सैनिकों को कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। यूके्रन से बुजुर्गो, महिलाओं, बच्चों और विदेशी नागरिकों का पलायन जारी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अभी तक 3,68,000 से ज्यादा लोग यूके्रन से पलायन कर चुके हैं। वास्तविक संख्या इससे ज्यादा बताई जा रही है।

दावा: 4,300 रूसी सैनिक मारने का किया दावा
यूके्रन की रक्षा उप मंत्री हन्ना माल्यार ने रूस के 4,300 सैनिक मार गिराने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि रूस के 146 टैंक, 27 लड़ाकू विमान, 26 हेलीकाप्टर और सैकड़ों अन्य वाहन व सैन्य उपकरण नष्ट कर दिए हैं। जबकि रूस ने कहा है कि उसकी सेना के हमलों में यूके्रन के 800 सैन्य ठिकाने, 14 एयरफील्ड, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस 300 एयर डिफेंस सिस्टम और 48 रडार स्टेशन नष्ट कर दिए हैं।

indianews24
Author: indianews24

indianews24

See author's posts

Post Views: 128
Tags: covid-19 cases rise in RussiarussiaRussia presidentRussia president Bladimir putinRussia UkrainRussia Ukrain conflictRussia Ukrain disputerussia-ukrain WarRussian president Bladimir putinshops closed in Russia
Previous Post

Russia-Ukrain War: CM ने PM को लिखा पत्र: भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं शीघ्र वापसी के लिए करें यूक्रेन सरकार से करें वार्ता

Next Post

India Vs SL 3rd T20: भारत ने आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्विप, अपने नाम किया खिताब

indianews24

indianews24

Related Posts

चीन का ताइवान पर कब्जा, अब अगला लक्ष्य अरुणाचल प्रदेश! मोदी-जिनपिंग की बैठक से पहले विशेषज्ञों ने चेताया
International

चीन का ताइवान पर कब्जा, अब अगला लक्ष्य अरुणाचल प्रदेश! मोदी-जिनपिंग की बैठक से पहले विशेषज्ञों ने चेताया

August 21, 2022
Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के नॉर्थ और साउथ पर तेज किए हमले, चारो तरफ तबाही का मंजर
International

Russia-Ukraine Crisis: रूस ने यूक्रेन के नॉर्थ और साउथ पर तेज किए हमले, चारो तरफ तबाही का मंजर

August 21, 2022
मुंबई पुलिस को मिली पाकिस्तानी नंबर से धमकी, फिर होगा 26/11 जैसा हमला
International

मुंबई पुलिस को मिली पाकिस्तानी नंबर से धमकी, फिर होगा 26/11 जैसा हमला

August 20, 2022
पहली बार सूखने के कगार पर पहुंची एशिया की सबसे बड़ी नदी, बादलों को मोडऩे का नुकसान भुगत रहा चीन
International

पहली बार सूखने के कगार पर पहुंची एशिया की सबसे बड़ी नदी, बादलों को मोडऩे का नुकसान भुगत रहा चीन

August 20, 2022
जलदाय मंत्री के नेतृत्व मेें प्रतिनिधि मण्डल का डेनमार्क दौरा: स्मार्ट वॉटर सप्लाई एवं नदियों के पुरूद्धार के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर हुई चर्चा
International

जलदाय मंत्री के नेतृत्व मेें प्रतिनिधि मण्डल का डेनमार्क दौरा: स्मार्ट वॉटर सप्लाई एवं नदियों के पुरूद्धार के क्षेत्र में आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

August 12, 2022
Khudiram Boss: डरे हुए अंग्रेजों ने आज ही के दिन दी थी क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी, जानिए इतिहास में 11 अगस्त को क्या हुआ
International

Khudiram Boss: डरे हुए अंग्रेजों ने आज ही के दिन दी थी क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी, जानिए इतिहास में 11 अगस्त को क्या हुआ

August 11, 2022
Next Post
India Vs SL 3rd T20: भारत ने आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्विप, अपने नाम किया खिताब

India Vs SL 3rd T20: भारत ने आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका का 3-0 से किया क्लीन स्विप, अपने नाम किया खिताब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आजमगढ़ और रामपुर में समाजवादी पार्टी को मिली हार पर आपकी क्या राय है?
  • उप चुनाव में हार बड़ा मुद्दा नहीं 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • यह पूरी तरह से नेतृत्व की विफलता है 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 17, 2022 - July 17, 2022
Voting is closed




Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Live Cricket Scores




Share Market

Stock Market Today by TradingView

Radio

Listen on Online Radio Box! Radio City 91.1 FM Radio City 91.1 FM

Poll

Live Tv

Corona

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जन प्रतिनिधित्व कानून के जिस प्रावधान से छिनी राहुल गांधी की सांसदी, सुप्रीम कोर्ट में उसे रद्द करने की मांग
  • खुशखबरी! सरकार किसानों को देगी 15 लाख रुपये, इस योजना में मिलेगा लाभ, जाने आवेदन करने का तरीका
  • Gangrap: नाबालिग को किडनेप कर गैंगरेप करने वाले दो गिरफ्तार
  • Rajasthan: देश का दूसरा ऐसा राज्य जहां 1 अप्रेल से लागू होगी e-license और e-RC की व्यवस्था!
  • तंबाकूजनित रोगों से मर जाते हैं रोज 3500 लोग, इसलिए नियंत्रण जरूरी : डॉ गुप्ता

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

 India News 24 Online will continue to present your fearless and honest opinions from time to time with an impartial analysis of the news for your audience. On this website you will find detailed news of politics, economy, sociology and other latest developments in the country including Maharashtra.

ABOUT US

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Become An Author
  • Terms and Conditions

RECENT POSTS

All rights reserved by India News 24 Online | Designed by Traffic Tail

WhatsApp us