
नई दिल्ली. एलपीजी के ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। आज यानी एक मार्च है। क्योंकि आज से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। इसके मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज से 105 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि घरेलू गैर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी नहीं बढ़ी है, क्योंकि यह इजाफा अभी केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में किया है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी विधानसभा चुनाव के बाद आफत आने की पूरी संभावना है। ये भी कहा जा रहा है कि 7 मार्च के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी महंगे हो जाएंगे।
कॉमर्शियल सिलेंडर हो गया महंगा
जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी या कटौती नहीं हुई है। ये तो ना सस्ता हुआ है और न ही महंगा। लेकिन इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से महंगी हुई है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीने से बदलाव नजर आया है।
अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े, जब दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शियल सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। फिर नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हुआ। लेकिन इसके बाद जनवरी में यह सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया था।
19 किलो वाला एलपीजी अब 105 रुपये हुआ महंगा
आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढोतरी के बाद 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। वहीं, कोलकाता में अब 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर 100 से 2000 रुपये हो जाएगा महंगा?
कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत दी गई है। ये राहत भी चुनाव को लेकर ही है। कच्चे तेल के दाम बढ़ते जा रहे हैं और अब 102 डॉलर प्रति बैरल पार हो गए हैं। इस वजह से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी घरेलू गैस के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। एक ही बार में 100 से 200 रुपये से ज्यादा बढ़ाए जाने की उम्मीद है।