
नई दिल्ली, एएनआइ। महाशिवरात्रि पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का शिव मंदिरों में तांता लगना शुरू हो गया है। भक्तों ने राजधानी दिल्ली में आश्रम के दिव्य शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्यप्रदेश स्थित उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भी भगवान शंकर की पूजा की गई। वहीं सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 23,000 से ज़्यादा रुद्राक्ष का इस्तेमाल कर ओडिशा के पुरी के एक तट पर भगवान शिव की आकर्षक मूर्ति बनाई।
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा की गई। pic.twitter.com/tbpc2hg8yn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
इसके अलावा भुवनेश्वर में एक कलाकार ने बोतल के अंदर शिवलिंग की मूर्ति तैयार की। कलाकार एल ईश्वर राव ने बताया, शिवलिंग को सूखी मिट्टी, लकड़ी की डंडी और कागजों से तैयार किया गया है। इस शिवलिंग को बनाने में 7 दिन लगे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस वर्ष महामारी खत्म करें।
#WATCH ओडिशा: महाशिवरात्रि से एक दिन पहले भुवनेश्वर के मशहूर लिंगराज मंदिर को लाइटों से सजाया गया। pic.twitter.com/qyIInansbw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
ओडिशा में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले ही भुवनेश्वर के मशहूर लिंगराज मंदिर को लाइटों से सजाया गया है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनने का प्रभाव इस बार शिवरात्रि के मौके पर देखने को मिल रहा है। व्यापारी समुदाय प्रसन्न हैं। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी।
#WATCH महाशिवरात्री से पहले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 23,000 से ज़्यादा रुद्राक्ष का इस्तेमाल कर ओडिशा के पुरी के एक तट पर भगवान शिव की मूर्ती बनाई। (28.02) pic.twitter.com/EqnGe0kaAU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे से विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। वाराणसी के एक व्यापारी ने बताया, कोरिडोर बनने से यहां श्रद्धालु ज़्यादा संख्या में पहुंच रहे है और हमें आशा है कि व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।