
नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग छठे दिन भी जारी रही। इसमें भारत के लिए दुखद खबर ये है कि रूस की ओर से की गई गोलाबारी में कर्नाटक के नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। ये छात्रा 21 वर्ष का ही था। अभी भी हजारों की संख्या में भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस छात्रा ने दो दिन पहले ही वीडियो कॉल कर घर पर पिता से वीडियो कॉल पर बात की थी। इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हावेरी जिले के छात्र नवीन शेखरप्पा का यूक्रेन में निधन हो गया। सीएम बोम्मई ने मृत नवीन के पिता से बात कर उन्हें सांत्वना दी। नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग ने पुष्टि की है कि नवीन खाने का सामान लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान हुए हुए हवाई हमले में उनकी मौत हो गई। रिपोट्र्स के मुताबिक, खारकीव के सेंट्रल स्क्वायर पर एक प्रशासनिक इमारत पर रूस ने हमला किया था। इसी हमले की चपेट में आने के बाद नवीन की मौत हो गई।
भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की मांग
यूके्रन में भारतीय छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि हम परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार से संपर्क साधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश सचिव ने रूस और यूके्रन के राजदूत से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित निकासी की मांग को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि कुछ इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूके्रन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।
कीव तत्काल छोड़ें भारतीय
इससे पहले मंगलवार को भारतीय दूतावास ने अपने सभी नागरिकों से कीव को तुरंत छोडऩे की अपील की थी। यूके्रन में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि सभी भारतीय नागरिकों और छात्रों को आज ही तत्काल कीव को छोडऩे की सलाह दी जाती है।