
मास्को. रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के सामने जुटे हुए हैं। इसी कारण दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग को सात दिन हो गए। दोनों देशों में अभी तक हालात नहीं सुधरे हैं। इधर रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन, रूस के साथ साहस से लड़ रहे हैं। पुतिन को भले ही युद्ध के मैदान में लाभ मिल सकता है लेकिन लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। मंगलवार को रूस की ओर से किए गए हमले में यूके्रन के । खारकीव में कर्नाटक के छात्र की गोलीबारी में मौत हो चुकी है।
इधर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वतन सुरक्षित वाप लाने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना हो गए हैं।
Two Indian Air Force aircraft take off for Romania and Hungary from the Hindon airbase to bring back Indians stranded in Ukraine pic.twitter.com/wjkBqk3873
— ANI (@ANI) March 2, 2022
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया स्वागत
यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। उन्होंने विमान में भारतीयों को कहा कि वतन वापस लौटने पर आपका स्वागत है। आपके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया है।
#WATCH | Union Minister Smriti Irani welcomes Indians back home by speaking in regional languages on their return from war-torn #Ukraine pic.twitter.com/ZlfW39w6in
— ANI (@ANI) March 2, 2022
पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे तीन विमान
भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने भारतीय वायु सेना के तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे। वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक आपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।
यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना की तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाने वाली है। ऑपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी: IAF अधिकारी pic.twitter.com/2hHO0SAUnV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2022
छात्रों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
यूके्रन से लौटे भारतीय छात्रों का दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान यूके्रेन से लौटे भारतीय छात्रों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूके्रन से लौटे भारतीयों का स्वागत किया।
अब तक 1,377 भारतीयों की घर वापसी- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।