
मास्को. रूस और यूक्रेन के बी छिड़ी जंगह अभी तक जारी है। आठ दिन में दोनेां ओर से किए गए हमले में हर तरफ तबाही का मंजर नजर आने लगा है। इधर रूस की सेना ने खारकीव पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने कीव और कीव ओब्लास्ट, मायकोलाइव, ल्वीव, ज़ाइटॉमिर, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, चेर्निहाइव और वोलिन ओब्लास्ट, चर्कासी ओब्लास्ट, किरोवोह्रद ओब्लास्ट चेर्निहाइव ओब्लास्ट, पोल्टावा ओब्लास्ट, खमेलनित्स्की ओब्लास्ट, ज़ापोरिजि़्जय़ा और ओडेसा में हवाई हमले की चेतावनी जारी की है। युद्ध विराम को लेकर रूस और यूके्रन के बीच फिर से बातचीत होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमले का जवाब देने पर यूक्रेन के सैनिकों की वीरता पर गर्व जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने डरपोक रूस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर आ गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। अब यूरोप के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर पावर प्लांट की तरफ भी बढ़ रही है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूके्रन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है और संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस से यूक्रेन से हटने की मांग की है।
रूस अपने ही देश को मिटाना चाहता है
रूसी सेना ने कहा कि उन्होंने बुधवार को खेरसॉन के काला सागर बंदरगाह पर कब्जा कर लिया है। यूके्रन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस अपने ही देश को मिटाना चाहता है। इधर विश्व बैंक ने रूस और बेलारूस में सभी परियोजनाओं को रोक दिया है। भारत के ट्वीट में रूसी दूतावास के अनुसार भारतीय छात्रों को यूक्रेन सुरक्षा बलों की ओर से उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने और हर संभव तरीके से रूस जाने से रोकने के लिए बंधक बना लिया है।
सेवाएं की निलंबित
विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक ऑरेकल कॉरपोरेशन ने यूक्रेन में अपनी सभी सेवाएं निलंबित करने का ऐलान कर दिया है। इधर यूके्रन के विदेश मंत्रालय ने हॉटलाइन नंबर जारी किए हैं। यूक्रेन विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सेना की मदद करने के इच्छुक लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
