
कीव. रसिया और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध नौवें दिन भी जारी रहा। रूस की ओर से यूके्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में तनाव भयंकर स्थिति में पहुंच गया है। इधर दोनों देशों की इस लड़ाई का शिकार एक भारतीय छात्र भी हुआ है। यूक्रेन में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट जल उठा।
बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात
यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता का माहौल हो गया है। इसको लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जताई और जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा को लिए नुकसानदायक हो गई है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ उठाएंगे।
630 भारतीय छात्रों की यूक्रेन से वतन वापसी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसके तहत आज तीन और सी-17 भारतीय वायु सेना के विमान से यूके्रन से 630 भारतीय यात्रियों को बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली लाया गया है। इस बीच कुछ छात्रों के आने के बाद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी अगवानी की।

रूसी सेना का विरोध, वापिस जाओ के लगे नारे
इस युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन के लोगों ने रूस की सेना को भगाने का जिम्मा उठा लिया है। मेलिटोपोल निवासियों की ओर से अपने शहर पर रूसी कब्जे का विरोध करने का वीडियो भी सामने आया है। सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने लोगों ने एकत्रित होकर वापिस जाआ के नारे भी लगाए और यूक्रेन के झंडे लहराए। इस बीच विरोध के दौरान रूसी सेना ने गोलियों भी चलाई।
VIDEO: 'Go Home!' Ukrainians protest against Russian occupation.
— AFP News Agency (@AFP) March 4, 2022
Melitopol residents protest the Russian occupation of their city, gathering in front of armed Russian soldiers, yelling at them to 'go home' and waving Ukrainian flags. Gunshots can be heard during the protest pic.twitter.com/On98s2EBCf
घर में घिरे पुतिन, मास्को में लोग हमले का कर रहे विरोध
यूक्रेन पर किए जा रहे रूसी हमले के बीच पुतिन के हमलों का मास्को में ही विरोध होने लगा है। मास्को के लोग सड़कों पर आकर विरोध मार्च कर रहे हैं। विरोध शांत करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने रूसी आक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मध्य मास्को में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।