
नई दिल्ली, एएनआइ. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात इतने विकट हो गए हैं कि स्थिति संभल नहीं पा रही है। इस कारण युद्ध को आज 10 हो चुके हैं। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन में लगातार बमबारी की जा रही है। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया हुआ है। अब कुल 11 हजार से ज्यादा लोग स्वदेश लौट चुके हैं। इसी कड़ी में 229 भारतीयों को भारत की विशेष इंडिगो फ्लाइट दिल्ली पहुंची है।
एयर एशिया से 179 लोगों की घर वापसी
इधर भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे लोगो को लाने में जुटी हुई है। आज सुबह ही एक एयर एशिया के विमान से 179 लोगों को वापस देश लाया गया है। ये सभी यूक्रेन के सीमावर्ती देशों से लाए गए हैं। इस बीच इन नागरिकों का विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एयरपोर्ट पहुंच कर स्वागत किया।
पीएम ने की थी हाई लेवल बैठक
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच बिगड़ते हालात को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल हाई लेवल बैठक ली थी। इस बैठक में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकालने पर विचार विमर्श किया गया। यूक्रेन की सीमा से सटे पड़ौसी देशों में अपने विशेष दूतों को नियुक्त किया है। जो अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी में काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्लोवाकिया में कानून मंत्री किरण रिजिजू, रोमानिया में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पोलैंड में जनरल वीके सिंह को भेजा है।
