
नई दिल्ली, एएनआइ. रूस-यूके्रन में रविवार को 11वें दिन जंग जारी रही। वहीं यूक्रेन में फंसे भरतीयों की स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार की ओर से चलाया गया ऑपरेशन गंगा अभियान भी युद्ध स्तर पर जारी है। इस अभियान के तहत ही रविवार सुबह यूक्रेन में फंसे 183 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन यात्रियों की अगवानी की। शनिवार को विशेष विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से रवाना हुआ था।
दो बिल्लियों को साथ लाया छात्र
यूक्रेन से भारत वापस लौटे लोगों में से एक छात्र यूके्रन से अपनी दो पालतू बिल्लियों को भी साथ लेकर आया। छात्र का कहना है कि ये दोनों उसकी बेहद खास दोस्त हैं। एएनआइ से बातचीत में छात्र ने कहा कि मेरी बिल्लियां मेरी जि़ंदगी हैं, मैं उन्हें यूके्रन में पीछे नहीं छोड़ सकता था। भारतीय दूतावास ने पालतू जानवरों को वापस लाने में मदद की है।
पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसमें वहां फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित निकलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। पीएम यूके्रन के मामले में कई बैठकें कर चुके हैं। गौरतलब है कि शनिवार की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी इन बैठकों में ऑपरेशन गंगा अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूके्रन से अब तक 13,300 से अधिक लोग स्वदेश लौट चुके हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खारकीव शहर छोड़ चुके हैं।
Delhi | An Indian student brings back his two
— ANI (@ANI) March 6, 2022
feline friends with him from Ukraine
The Indian embassy helped me in bringing back my pets with me. My cats are my life, I could not have left them behind in Ukraine. I request everyone to bring back their pets with them, he says. pic.twitter.com/gQ3bXoL64X
रूस ने 24 फरवरी को शुरू किया था अभियान
रुस ने 24 फरवरी को सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद से ही भारत यूके्रन के पड़ोसी देशों-रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, गो फस्र्ट, स्पाइसजेट और एयर एशिया इंडिया की ओर से संचालित निकासी उड़ानों के अलावा भारतीय वायु सेना भी यूके्रन से फंसे भारतीयों को वापस लाने में सरकार की मदद कर रही है।
आज 2200 भारतीयों की होगी वतन वापसी
यूके्रन के पड़ौसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3000 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। इनमें 12 विशेष नागरिक और तीन भारतीय वायु सेना की उड़ानें शामिल हैं। यके्रन पर रूस के हमले के बाद स्थापित विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को शनिवार दोपहर तक 12,214 कॉल और लगभग 9,000 ईमेल मिले हैं। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यूके्रन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को अंदर रहने की सलाह दी, जबकि छात्रों के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर का आश्वासन देते हुए कहा कि रूसी और यूके्रनी दोनों सरकारों के साथ बातचीत की जा रही है।
