
राजसमंद. खेल मंत्री अशोक चांदना व जिला प्रभारी मंत्री व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने जिले के देवगढ़ में राजीव गांधी खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया।
समारोह में खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि खेलों से मनुष्य का शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है और सरकार प्रयास कर रही है कि खेल में खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधाएं एवम संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ाएं और प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री आंजना ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर पालिका देवगढ़ के अध्यक्ष शोभालाल, नगरपालिका के सभी पार्षद गण,जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, उपखंड अधिकारी देवगढ़ सीपी वर्मा तहसीलदार व विकास अधिकारी दलपत सिंह व अन्य मौजूद रहे।