
कीव. रूस और यूक्रेन की लड़ाई अब तक नहीं रुक पाई है। 12 दिन बीत जाने के बाद में भी रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले जारी हैं। एएनआइ ने द कीव इंडिपेंडेंट के हवाले से बताया कि रूस, सीरियाई लड़ाकों की भर्ती अपनी सेना में कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने सीरियाई लड़ाके हैं। लेकिन कुछ रूस में पहुंच चुके हैं। वे अब यूक्रेन में प्रवेश की तैयारी में जुट गए हैं। यूके्रन पर किए जा रहे लगातार हमलों को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स ने भी रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है। वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है। इधर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए चलाया गया ऑपरेशन गंगा अभियान अब भी जारी है। 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंच चुका है। विद्यार्थियों ने स्वदेश वापसी पर सरकार का आभार जताया। इधर इंडियन वल्र्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हरजोत सिंह ने सीमा पार कर पोलैंड में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ भारतीय राजनयिक मौजूद हैं। उन्हें सीमा पर पोलिश रेडक्रॉस की ओर से एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है।
पीएम मोदी जेलेंस्की से करेंगे बात
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे।
घायल हरजोत सिंह पौलेंड पहुंचे
यूक्रेन में कुछ दिन पहले घायल हुए भारतीय नागरिक हरजोत सिंह आज पोलैंड पहुंच गए हैं। उन्होंने वीडियो बनाकर सरकार का आभार जताया।
नेटफ्लिक्स ने रूस में बंद की सेवाएं
इधर तनाव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेटफ्लिक्स ने रूस के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर रहा है। वह इस फैसले में पश्चिमी देशों की कंपनियों के साथ है।
यूक्रेन से वतन लौटे 160 यात्री
यूके्रन से 160 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को हंगरी के बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचा। भारतीयों ने सरकार का आभार जताया। बेंगलुरु की रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि यह वक्त वास्तव में कठिन था। हमने मेट्रो से तीन दिनों तक यात्रा की। इसके बाद यूक्रेन की सीमा पर पहुंचे और वहां से भारतीय दूतावास ने हमें निकाला और देश वापस भेजा।