
कीव. रूस और यूक्रेन के बीच भले ही जंग जारी हो, लेकिन इस तनाव के बीच भी खुशियां ढूंढने का काम यूके्रेन के दो सैनिको ने किया। आज रूस और यूके्रेन में युद्ध 12 दिन हो चुके हैं। रूस की ओर से यूके्रन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। बमबारी की जा रही है। मिसाइलें दागी जा रही है। इस स्थिति में लोग अपने घरों को छोड़कर भाग रहे हैं। कुछ लोग इस कठिन स्थिति में देश की रक्षा के लिए जुटे हुए हैं। इधर बॉर्डर पर लड़ रहे एक ऐसे ही यूके्रनी कपल ने युद्ध के मैदान में शादी रचा दी। टेरोटॉरियल डिफेंस के सैनिक लेसिया और वेलेरी ने कीव के पास शादी की। उनकी शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेसिया और वेलेरी ने फ्रंट पर रचाई शादी वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, लेसिया ने फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है, वहीं वह और वेलेरी दोनों शैंपेन के गिलास लिए हुए दिख रहे हैं। उनके साथ उनके सैनिक साथी भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रेशन में एक सैनिक गिटार पर उनके लिए गाना गाता हुआ दिखाई दे रहा है। वेलेरी का हाथ पकड़े सेना की वर्दी में नजर आ रही लेसिया ने हेलमेट की जगह सफेद वेली को लगा रखा है।
Одружились добровольці одного з батальйонів 112 Окрема Бригада ТРО Києва.
— Анатолій Штефан (Штірліц) (@Shtirlitz53) March 6, 2022
▪️ Леся та Валерій вже двадцять років разом і мають 18-літнью донечку, але досі не мали часу одружитися. Тепер у час війни,- Леся і Валерій записалися у ТРО разом. @ArmedForcesUkr https://t.co/GLExONwd4u pic.twitter.com/1lwaezN1tz
कपल की फोटो हो रही वायरल
इस शादी में एक सैनिक लोक संगीत वाद्ययंत्र बजाकर गाना गा रहा है। साथी सैनिक उसके साथ कोरस गा रहे हैं। इस फुटेज को जर्मन न्यूज आउटलेट के रिपोर्टर पॉल रोइमर ने शेयर किया था। लोग उनके सुखद और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं। इससे पहले एक कपल में बम शेल्टर में अपनी शादी रचाई थी। दोनों 20 साल से रिलेशन में थे, उनके एक 18 साल की बेटी भी है। वायरल हो रही तस्वीरों में जिसमें दुल्हन को मुस्कुराते हुए और फूल पकड़े हुए दिखाया है, जबकि दूल्हा एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते देखा जा सकता है। शादी के बाद कपल ने बम शेल्टर के अंदर अपनी शादी का जश्न मनाया। शादी की सामने आई तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोग उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।