
कीव. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 14वें दिन भी जारी रहा। दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इधर यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए चलाया गया ऑपरेशन गंगा अभियान भी जारी है। इधर रूस ने बुधवार के लिए यूक्रेन में सीज फायर के भी निर्देश दे दिए हैं। यह मास्को के समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं। अमेरिका ने यूके्रन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को ब्रिटिश सांसदों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने रूस को आतंकी देश घोषित करने की अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम आपकी मदद चाहते हैं और इस मदद के लिए शुक्रगुजार हैं। मैं आपका आभारी हूं बोरिस, प्लीज इस देश के खिलाफ और प्रतिबंध लगाएं और इसे आतंकी देश घोषित किया जाए। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रासी ने जानकारी दी है कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया है। चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र अब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रहरी को डेटा संचारित नहीं कर रहा है। रूस ने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।
पेप्सिको ने उठाया बड़ा कदम
यूके्रन पर रूस के हमलों के बीच दुनिया की कंपनियां रूस पर पाबंदियां लगा रही हैं। इसी बीच पेप्सिको ने रूस में पेप्सी-कोला और अन्य वैश्विक पेय ब्रांडों के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने पीएम मोदी का जताया आभार
पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया है, जो अभी यूके्रन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूके्रन के रास्ते में है।
कोका कोला ने रूस में बंद किया अपना कारोबार
कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कोका-कोला कंपनी ने कहा है कि हमारा दिल उन लोगों के साथ है, जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं।