
जयपुर. युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने गुरुवार को विधान सभा में कहा कि राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिया जाता है। वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार की अभिशंसा नहीं की जाती है। भारत सरकार द्वारा आनलाईन आवेदन लिये जाकर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिये जाते हैं।
चांदना ने प्रश्नकाल के दौरान विधायक वासुदेव देवनानी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के अनुसार प्रदेश के वर्ष 2017-18 में मनीष कुमार दवे (व्यक्तिगत श्रेणी) और वर्ष 2018-19 में सुश्री दिव्या कुमारी जैन (व्यक्तिगत श्रेणी) को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20, 2020-21 और वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सुविधा हेतु वर्तमान में कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया जाता है एवं वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की अभिशंसा नहीं की जाती है। भारत सरकार द्वारा आनलाईन आवेदन लिये जाकर युवा पुरस्कार दिये जाते है।