
कीव. रूस और यूक्रेन जारी जंग आज भी तीसरे सप्ताह जारी रही। इधर रूस ने यूके्रन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान भी कर दिया है। रूस रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस की ओर से हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 40 हजार लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है।
अमेरिका राष्ट्रपति बाइडन रूस से खत्म करेंगे व्यापार संबंध
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का आह्वान करेंगे। यूके्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बढा सकते हैं। ये कदम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से पुतिन पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव डालने के लिए किया जाएगा।
यूक्रेन को 13.6 बिलियन डालर का पैकेज दिया
यूक्रेन के लिए अमेरिका ने एक बार फिर सैन्य और मानवीय सहायता का ऐलान किया है। आज ही यूएस सीनेट ने यूके्रेन के लिए सैन्य और मानवीय सहायता के रूप में 13.6 बिलियन डालर के आपातकालीन पैकेज को मंजूरी दे दी है।
आज संयुक्त राष्ट्र परिषद करेगा बैठक
अमेरिका की ओर से यूक्रेन में सैन्य जैविक गतिविधियां करने के रूस के दावे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक आज होगी। जिसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को ही संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पालींस्की ने एक ट्वीट में आरोप लगाया था कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशाला चला रहा है।
