
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है।
यादव ने एक ट्वीट किया है। सपा मुखिया ने यूपी की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने टविट में लिखा है कि हमने दिखा दिया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित के लिए संघर्ष जीतेगा।
उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022
हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!
किसको कितनी मिली सीटें
समाजवादी पार्टी 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। इस बार समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 403 में से 126 सीट ही मिल पाई है। इसमें समाजवादी पार्टी को 111, राष्ट्रीय लोकदल को आठ, सुहेलदेव भाजपा को छह तथा अपना दल कमेरावादी को एक सीट मिली है। समाजवादी पार्टी को इस बार चुनाव में दो करोड़, 95 लाख, 27,999 यानी कुल मतदान का 32.05 प्रतिशत वोट मिले।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दलों को मिले वोट तथा प्रतिशत
दल | प्रतिशत | कुल वोट |
भाजपा | 41.30 | 3,80,35,980 |
सपा | 32.05 | 2़,95,27,999 |
बसपा | 12.88 | 1,18,66,820 |
रालोद | 2.86 | 26,30,168 |
कांग्रेस | 2.33 | 21,5,0936 |
आप | 0.38 | 3,47,190। |
