
कीव. रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 18 दिन हो गए लेकिन दोनों ही देश एक-दूसरे के खिलाफ डटे हुए हैं। हालात तो ऐसे हो गए हैं कि ये जंग अब और तेज होती जा रही रही है। रूस की सेना की ओर से लगातार यूक्रेन पर हमले किए जा रहे हैं। इस तबाही के मंजर में यूक्रेन के कई शहरों को जलते हुए देखा जा सकता है। लगातार की जा रही गोलीबारी से सरकारी इमारते गिरती जा रही है। घर तबाह हो रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का आफर दिया है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा भी किया है कि उसने खेरसान में दो रूसी हेलीकाप्टरों को मार गिराया है। रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कोरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई। जिसमें एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार यूक्रेन और रूस में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शांति वार्ता हुई। इस वार्ता की शीर्ष प्राथमिकताओं में विशेष रूप से मारियुपोल शहर के लिए मानवीय कोरिडोर का विस्तार और स्थापना करना है। यूके्रन के इवान फ्रैंकिव्स्क में धमाकों की आवाज सुनी गई है। इन शहरों में हवाई हमले की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। स्थानीय निवासियों को निकटतम आश्रय में जाने के लिए कहा गया है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान
इस युद्ध के बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष जारी है और आगे भी बढ़ सकता है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के पास रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने के लिए कोई नहीं है। बाइडेन की सभी कमजोरी, कायरता और अक्षमता के बावजूद, यके्रन में इस त्रासदी को समाप्त करने के लिए उसके पास अभी भी एक रास्ता है। बिना अमेरिकियों को एक भीषण और बहुत खूनी युद्ध में फंसाए। ट्रम्प ने सुझाव दिया कि वाशिंगटन को मास्को को उग्र परिणामों के साथ धमकी देनी चाहिए।
यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले का खतरा
यूके्रन के लगभग हर क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। आशंका है कि रूस किसी भी वक्त यूके्रन के इन शहरों में हमले कर सकता है। इनमें खार्किव, खमेलनित्स्की, किलिया, युजने, चेर्नोमोस्र्क, क्रामटोस्र्क, स्लोवियनस्क, विन्नित्सिया, कीव, पोल्टावा, जाइटामिर,बलाइवका और अवदिवका में सायरन सुनाई दिए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि मैंने यूके्रन को अतिरिक्त हथियारों और उपकरणों के लिए 200 मिलियन डालर तक की निकासी को अधिकृत किया है। यूक्रेन को प्रदान की गई कुल अमेरिकी सुरक्षा सहायता 1.2 बिलियन डालर से अधिक हो जाएगी।
इजराइल के प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की बात
यूके्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूके्रन में युद्ध की स्थिति पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेनेट से चर्चा की। उन्होंने मेलिटोपोल मेयर की रिहाई के लिए उनकी मदद भी मांगी। जेलेंस्की ने ट्वीट में बताया कि इजराइल के पीएम के साथ बातचीत जारी है। हमने रूस के हमले और शांति वार्ता की संभावनाओं के बारे में बात की। हमें नागरिकों के खिलाफ हो रहे दमन को रोकना चाहिए। मेलिटोपोल के बंदी मेयर और स्थानीय लोगों की रिहाई में सहायता करने के लिए उनसे कहा है।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के रुख को बताया खतरा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूके्रन में रूस के रुख को सभी यूरोपीय देशों की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने अमेरिका और उसके नाटो एवं यूरोपीय सहयोगियों के बीच एकता पर कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत इसकी एकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नाटो गठबंधन के बचाव में यूकेे्रन के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।