
आपने बवंडर का नाम सुना होगा और देख भी होगा। ये एक तेज हवा का झोंका है। जो गोलाकार अवस्था में चक्कर लगाते हुए घूमता है। इसमें जमीं पर पड़ी धूल खंबे के रूप में ऊपर उठती नजर आने लगती है। कभी-कभी बवंडर काफी खतरनाक रूप धारण भी कर लेता है। वह आस-पास की चीजों को खुद में समा लेते हैं। सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो जोरदार वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है मैदान पर पड़ी कुर्सियां भी बवंडर के साथ नाचने लगती है।
बवंडर ने लिया विकराल रूप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि खुले मैदान में कई सारी कुर्सियां पड़ी हैं। अचानक बवंडर वहां से गुजरता है और विकराल रूप धारण कर लेता है तो वहां वह कुर्सियसों को भी घूमा देता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं। बवंडर का इतना खतरनाक रूप आमतौर पर नजर नहीं आता है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।
thats scary! 😳🤔😯😬😬pic.twitter.com/VetztT3dRG
— LovePower (@LovePower_page) March 12, 2022
डरावना है नजारा
इस वीडियो को लव पावर नाम के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, यह काफी डरावना है। बवंडर के इस वीडियो को 82 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 33 सेकेंड का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।
