नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आज भी रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रहे हैं। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि तुरंत पुतिन सीजफायर की घोषणा करें। लोग मारे जा रहे हैं, इस तरह से युद्ध सही नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की और चेतावनी दी कि रूस की किसी भी तरह से मदद ना करें। रूस की मदद की तो इसका परिणाम बुरा होगा।
रूस ने आर्मेनिया से बुलाई सेना
रूस और यूक्रेन दोनों में से कोई भी इस युद्ध में पीछे हटने को राजी नहीं है। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन युद्ध रोकने पर किसी तरह की सहमति नहीं बनी है. यूके्रन की राजधानी कीव से लेकर यूक्रेन के ईस्टर्न पार्ट खारकीव में लगातार रूसी सेना की बमबारी जारी है। वहीं मारियुपोल औऱ सुमी शहर में भी हमले जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने हमले का समर्थन करने के लिए आर्मेनिया से सैनिकों को बुलाने करने की योजना बनाई है। रूसी मिसाइलों ने पश्चिमी यूके्रनी शहर ल्विव के हवाई अड्डे के पास एयर स्ट्राइक किया है।
यूक्रेन युद्ध के कारण बेल्जियम ने परमाणु ऊर्जा निकास में 10 साल की देरी की। बेल्जियम ने 2025 में परमाणु ऊर्जा को खत्म करने की योजना बनाई है, बेल्जियम रूसी आक्रमण के कारण ऊर्जा की कीमतों में भारी वृद्धि से घबरा गया है। यूके्रन के मारियुपोल में नागरिकों को शरण देने वाले एक थिएटर पर किए गए रूसी हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।
चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग ने वीडियो कॉल के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि रूस और यूके्रन के बीच हो रहा युद्ध किसी के हित में नहीं है। जो बाइडेन ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर चीन रूस और यूके्रन के बीच हो रहे युद्ध में रूस का समर्थन करता है तो इसके परिणाम भुगतने होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की और यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस के किसी भी समर्थन को लेकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा कि अबतक चीन ने इस युद्ध में रूस के खिलाफ किसी तरह की बात नहीं की है।
तीन रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी, क्योंकि यूक्रेन में मास्को के सैन्य हस्तक्षेप ने के्रमलिन के संबंधों को सोवियत काल के बाद से अपने सबसे निचले बिंदु पर पश्चिम के साथ लाया है।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद हजारों युवा रूसियों ने तुर्की के लिए अपना देश छोड़ दिया है। यूके्रनियन राजधानी कीव में लोग जान बचाने के लिए मेट्रो रेल में आश्रय लिया है।
अमेरिकी रक्षा सचिव का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूस ने गंभीर रणनीतिक गलतियां कीं हैं। लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि रूस की लॉजिस्टिक समस्याएं हैं। पुतिन में सामरिक बुद्धिमत्ता का अभाव है।
यूक्रेन ने शुक्रवार को कहा कि रूस की ओर से बमबारी में एक थिएटर के मलबे में “सैकड़ों” नागरिक फंसे हुए हैं। यूके्रन ने अमेरिका के बाद चीन को भी रूस की निंदा करने की मांग की है। इधर बाल्टिक देशों एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने शुक्रवार को यूके्रन पर आक्रमण के खिलाफ 10 रूसी राजनयिकों के निष्कासन की घोषणा की है।
