चंडीगढ़. पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब एक्टिव मोड पर आ गई है। राज्य में ग्रप सी और डी के 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। सीएम मान ने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को कहा है कि अगले विधानसभा के सत्र से पहले इस कानून का मसौदा बनाकर भेजा जाए, ताकि सरकार विधानसभा में उसे मंजूर करके लागू कर सके।
पंजाब की सत्ता संभालने के बाद भगवंत मान लगातार फैसले ले रहे हैं। मान ने पहली कैबिनेट बैठक में मान सरकार ने 25 हजार सरकारी पदों को भरने को हरी झंडी दे दी थी। 15 हजार पद बोर्ड, निगमों व विभागों के भरे जाएंगे, जबकि 10 हजार पद पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे। इसके अलावा आज मान सरकार ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हर वर्ष सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। मान ने आज विधानसभा में कहा कि पहले सिर्फ नवांशहर में छुट्टी होती थी। कहा कि भगत सिंह पूरे देश के हैं। उनके शहीदी दिवस पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी।
ਅੱਜ ਇੱਕ ਹੋਰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫ਼ੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ 35,000 ਠੇਕੇ 'ਤੇ ਰੱਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪੱਕੇ ਕਰਨ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 22, 2022
ਅਸੀਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਹਰ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਾਂਗੇ। ਅਸੀਂ ਸਿਸਟਮ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਆਏ ਹਾਂ ।
pic.twitter.com/dtIlLuTZZi
भगवंत मान सरकार अब भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की तैयारी में है। शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर मान एक नंबर जारी करेंगे। यह नंबर उनका खुद का होगा। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी दे सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इस नंबर पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि आप की सरकार में और कुछ सहन हो सकता है भ्रष्टाचार नहीं।
छुट्टी की अधिसूचना जारी
पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को गजटेड छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 23 मार्च 2022 दिन बुधवार को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों /कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
