लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सियासत में मचा घमासान योगी के शपथ लेने के साथ ही समाप्त हो जाएगा। प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज हुई योगी सरकार आज यानी शुक्रवार को फिर से शपथ लेने जा रही है। उत्तर प्रदेश में लंबे अर्से के बाद किसी दल ने दुबारा सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद व गोपनियता की शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथसिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहनलाल खटटर सहित तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत की। आपको बता दें कि अब भाजपा का फोकस मिशन 2024 है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान बरकरार रखा है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो उपमुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को सात बजे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।
Lucknow | BJP's Yogi Adityanath takes oath as the Chief Minister of Uttar Pradesh for the second consecutive term. pic.twitter.com/ubAZ5nHTB4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 25, 2022
योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाना तय माना जा रहा है। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है, दूसरे पर डा. दिनेश शर्मा के बाद अब ब्रजेश पाठक का भी नाम आ गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया है। तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है। इसी के साथ दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री शपथ ग्रहण करेंगे।
Lucknow | Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak take oath as the Deputy Chief Ministers of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/HsO83jWSUR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 25, 2022
ये नहीं बन रहे मंत्री
योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में डा. महेन्द्र सिंह, सतीश महाना, आशुतोष टंडन गोपाल जी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नीलकंठ तिवारी तथा जय प्रताप सिंह मंत्री नहीं बन रहे हैं। मंत्रिमंडल से मोहसिन रजा का पत्ता कटा, मोहसिन की जगह दानिश आजाद को मौका दिया जाएगा। डा. दिनेश शर्मा को विधान परिषद का सभापति बनाया जा सकता है। सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर 48 विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के संभावित मंत्री
केशव प्रसाद मौर्य – उपमुख्यमंत्री
ब्रजेश पाठक – उपमुख्यमंत्री
स्वतंत्र देव सिंह – मंत्री
लक्ष्मी नारायण चौधरी – मंत्री
जय वीर सिंह – मंत्री
सूर्य प्रताप शाही – मंत्री
धर्मपाल सिंह – मंत्री
नंद गोपाल नंदी, विधायक – मंत्री
सुरेश कुमार खन्ना – मंत्री
बेबी रानी मौर्य – मंत्री
भूपेन्द्र सिंह चौधरी – मंत्री
अनिल राजभर – मंत्री
योगेंद्र उपाध्याय – मंत्री
आशीष पटेल – मंत्री
संजय निषाद – मंत्री
जितिन प्रसाद – मंत्री
राकेश सचान – मंत्री
अरविंद कुमार शर्मा – मंत्री


संदीप सिंह – स्वतंत्र प्रभार
गुलाब देवी – स्वतंत्र प्रभार
गिरीष चंद यादव – स्वतंत्र प्रभार
धर्मवीर प्रजापति – स्वतंत्र प्रभार
नितिन अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
कपिल देव अग्रवाल – स्वतंत्र प्रभार
असीम अरुण – स्वतंत्र प्रभार
जेपीएस राठौर – स्वतंत्र प्रभार
अरुण कुमार सक्सेना – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर मिश्र दयालु – स्वतंत्र प्रभार
दयाशंकर सिंह – स्वतंत्र प्रभार
रविन्द्र जायसवाल – स्वतंत्र प्रभार
नरेन्द्र कश्यप – स्वतंत्र प्रभार
अजीत पाल – राज्य मंत्री
जसवंत सैनी – राज्य मंत्री
मयंकेश्वर शरण सिंह – राज्य मंत्री
दिनेश खटीक – राज्य मंत्री
रामकेश निषाद – राज्य मंत्री
मनोहर लाल मुन्नू कोरी – राज्य मंत्री
केपी मलिक – राज्य मंत्री
सुरेश राही – राज्य मंत्री
सोमेंद्र तोमर – राज्य मंत्री
संजीय गौंड – राज्य मंत्री
बलदेव सिंह औलख – राज्य मंत्री
संजय गंगवार – राज्य मंत्री
बृजेश सिंह – राज्य मंत्री
अनूप प्रधान वाल्मीकि – राज्य मंत्री
राकेश राठौर गुरु – राज्य मंत्री
रजनी तिवारी – राज्य मंत्री
सतीश शर्मा – राज्य मंत्री
प्रतिभा शुक्ला – राज्य मंत्री
दानिश आजाद अंसारी – राज्य मंत्री
विजय लक्ष्मी गौतम – राज्य मंत्री
