चूरू. प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत तारानगर नगरपालिका परिसर में विधायक नरेंद्र बुडानिया के मुख्य आतिथ्य व नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बानो की अध्यक्षता में पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक बुडानिया व चेयरमैन प्रियंका बानो ने शिविर में 201 लोगों को पट्टे वितरित किये। अपने भूमि स्वामित्व का दस्तावेज पाकर लोग उत्साहित नजर आये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक बुडानिया ने कहा कि अभियान में कम कीमत में पट्टे बनने से गरीब लोगों को बहुत लाभ मिला है। विधायक बुडानिया ने कहा कि आमजन की समस्याओं को देखते हुए इस अभियान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31 मार्च तक बढ़ा दिया है जिससे इससे वंचित लोगों को फायदा मिलेगा। पालिकाध्यक्ष प्रियंका बानो ने अभियान का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए कहा।
इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रधान संजय कस्वा, जयचन्द शर्मा, मोहरसिंह ज्याणी, मुंशी तेली, कृष्ण सहारण, हरिसिंह बेनीवाल, सहदेवसिंह भाटी, भागीरथ भामी, याकूब तेली, एडवोकेट अनिल स्वामी, जासम खोखर, कुन्दन सैनी, निर्मला सिंघल, राजेंद्र सारण, अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सोनी, दौलतगिरी गोस्वामी, महेंद्र सरावगी, ओम सरावगी, बाबू हुसैन कुरेशी, मंगलचंद शर्मा, अदरीश सैयद सहित पार्षदगण पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
