वॉशिंगटन. न केवल भारत देश बल्कि दुनिया इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित है। लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन दुनिया में 7 लाख 51 हजार 488 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए। इनमें 13,843 की मौतें भी हुई है। सबसे ज्यादा मामले अब भी भारत में रिकॉर्ड दर्ज किए जा रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे की बात करें तो 3.62 लाख नए पॉजिटिव सामने आए हैं और 4,126 लोगों की मौत हुई है। भारत के बाद ब्राजील में 76,638 नए केस आए और 2,545 की मौत हुई।
पिछले 15 दिन में दुनिया में जितने केस आए, उनमें से 50 प्रतिशत भारत के थे
दुनियाभर में कोरोना की स्थिति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पिछले हफ्ते संक्रमण के नए मामलों और मौतों में थोड़ी कमी आई है। इस दौरान 55 लाख नए केस आए और 90,000 लोगों की जान गई। कुल केसों में 50 प्रतिशत मामले और 30 प्रतिशत मौतें भारत में हुईं। पिछले हफ्ते साउथ-ईस्ट एशिया के कुल मामलों में से 95 प्रतिशत भारत के थे और कुल मौतों में से 93 प्रतिशत भारत में हुई थीं।
कोविड-19 महामारी को रोका जा सकता था : पैनल
इधर कोरोना के मामले में इंडिपेंडेंट एक्सपट्र्स के एक पैनल ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमण या कोविड-19 से निपटा जा सकता था, लेकिन दुनिया की सरकारों ने हर स्तर पर लापरवाही बरती और इसके चलते लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी। यह रिपोर्ट इंडिपेंडेंट पैनल फॉर पैन्डेमिक प्रिपेयर्डनेस एंड रिस्पॉन्स (IPPR) ने जारी की है। इसके मुताबिक, महामारी नाकामियों और लापरवाहियों का \’टॉक्सिक कॉकटेल यानी जहरीला मिश्रण है।
अब तक 16.10 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 16.10 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33.44 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 13.98 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.88 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.87 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.05 लाख लोगों की हालत गंभीर है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 33,586,136 597,785 26,620,229
भारत 23,702,832 258,351 19,728,436
ब्राजील 15,361,686 428,256 13,924,217
फ्रांस 5,821,668 107,119 4,960,097
तुर्की 5,072,462 43,821 4,801,291
रूस 4,905,059 114,331 4,518,529
ब्रिटेन 4,441,975 127,640 4,256,103
इटली 4,131,078 123,544 3,655,112
स्पेन 3,592,751 79,208 3,291,156
जर्मनी 3,558,148 86,009 3,220,300
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
