मुंबई. कोरोना के कारण देश लाचार नजर आने लगा है। बेकाबू होते कोरोना ने एक तरफ सरकारी सिस्टम की पोल तो खोली ही साथ ही किस तरह के प्रबंधन किए जा रहे हैं। इसका भी खुलासा हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाने पर लिया है। केआरके ने एक के बाद एक, कई ट्वीट किये और पीएम मोदी के विदेश दौरे से लेकर एयरक्राफ्ट तक का खर्च गिना डाला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में देश की ऐसी हालत हो गई है कि लोगों को ऑक्सीजन तक नहीं मिल रही है। कमाल आर. खान ने अपनी पोस्ट में कहा- मोदी जी ने कितना खर्च किया- पटेल स्टैच्यू पर 3000 करोड़, कुंभ मेले में 15000 करोड़, सेंट्रल विस्ता में 20,000 करोड़, पीएम एयरक्राफ्ट में 8050 करोड़, बीजेपी दिल्ली ऑफिस में 700 करोड़, नमस्ते ट्रंप पर 100 करोड़, सालाना पीएम सिक्योरिटी पर 591 करोड़, पीएम फॉरेन ट्रिप पर 2000 करोड़ रूपए खर्च किए। इसका कुल योग 49,441 करोड़ होता है। लेकिन एक आम आदमी को ऑक्सीजन फ्री भी नहीं मिल सकती। अपनी अगली पोस्ट में केआरके ने लिखा, इंडिया ने भूटान को दान में दिए-10,000 करोड़, मंगोलिया को 73,000 करोड़, बांग्लादेश को 15,000 करोड़, मॉरीशियस को 5000, नेपाल और अफ्रीकन कंट्रीज को 39,000 करोड़। टोटल-1,42,000 करोड़। कॉर्पोरेट का 5,55,000 करोड़ माफ किया। टोटल-6,97,000 करोड़। लेकिन गवर्नमेंट के पास लोगों के लिए फ्री वैक्सीन नहीं है।
Modi ji has spent!
Patel statue- 3000Cr!
Kumbh Mela- 15000Cr!
Central Vista- 20,000Cr!
PM’s aircraft- 8050Cr!
BJP Delhi office- 700Cr!
Namaste Trump- 100Cr!
PM security/year- 591Cr!
PM foreign trips- 2000Cr!
Total = ₹49,441Cr! But a common man can’t get free oxygen also! ????????????— KRK (@kamaalrkhan) May 12, 2021
केआरके ने आगे लिखा है कि मोदी दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री हैं। वह स्टेट गवर्नमेंट से कहते हैं कि आप सीधे विदेशों से दवाईयां खरीद लो। सेंट्रल गवर्नमेंट के पास लोगों के वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे नहीं है। लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश को फ्री में वैक्सीन देने के लिए पैसे हैं।
