जयपुर. राजस्थान सरकार ने प्रदेश में विधायकों के विकास के कामों के लिए फंड में बढ़ोतरी की है। अब विकास के कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपए कर दिए गए हैं। पहले ये राशि 2.25 करोड़ रूपए थी। विधायक इस पांच करोड़ रुपए की राशि में से केवल 75 लाख रूपए के विकास काम ही करवा सकेंगे, बाकी का पैसा वैक्सीनेशन और कोविड मैनेजमेंट पर खर्च करना होगा। हर विधायक के फंड में से 3 करोड़ रुपए 18 साल से 44 साल एज ग्रुप के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए काम ली जाएगी।
18 साल से उपर वालों के वैक्सीनेशन के लिए सरकार विधायक फंड से 600 करोड़ रुपए सीधे काटकर सीएम रिलीफ फंड के वैक्सीनेशन अकाउंट में जमा किए जाएंगे। इस पैसे के लिए विधायकों की सिफारिश की जरूरत नहीं होगी। यह सीधा जमा होगा।200 करोड़ मेडिकल संसाधनों पर खर्च होंगे
200 विधायकों के हिसाब से यह फंड 1000 करोड़ का होता है। इसमें से प्रति विधायक 3 करोड़ रुपए के हिसाब से 600 करोड़ वैक्सीनेशन के लिए सीधे कटेंगे। गरीबों को फूड पैकेट बांटने के लिए प्रति विधायक 25 लाख के हिसाब से 50 करोड़ सीधे कटेंगे। प्रति विधायक 1 करोड़ रुपए मेडिकल संसाधन पर खर्च होंगे, इस तरह यह रकम 200 करोड़ होती है। 1000 करोड़ के विधायक फंड में से 850 करोड़ कोविड पर खर्च किए जाएंगे। प्रति विधायक 75 लाख रुपए ही विकास कामों पर खर्च हो सकेंगे।
