जयपुर. राजस्थान में कोरोना की रफ्तार तेजी के साथ जारी है। इससे प्रदेश का एक भी जिला फिलहाल अछूता नहीं है। अब तक की बात करें तो कोरोना के 5 लाख 30 हजार 875 केस मिल चुके हैं। इस लिहाज से राजस्थान का स्थान देश के सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में 10वें नंबर पर है। रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान की स्थिति खराब है। यहां रिकवरी रेट 71 प्रतिशत है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल जैसे राज्यों में रोज आने वाले केसों की संख्या राजस्थान से ज्यादा है। वहां रिकवरी रेट 78 प्रतिशत से ज्यादा है। इस स्थिति में राजस्थान देश के सबसे संक्रमित राज्यों में 15वें स्थान वर है।
24 घंटे में 16438 पॉजिटिव मिले
बीते 24 घंटे की बात करें तो राजस्थान में 16 हजार 438 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 6 हजार 416 मरीज रिकवर हुए हैं। एक सप्ताह में प्रदेश में 33 हजार 811 मरीज रिकवर हुए, जबकि 70 हजार एक्टिव केस सामने आए। ऐसे में बड़े शहरों के अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं।
भारत में टॉप 10 राज्यों में रिकवरी रेट की स्थिति
राज्य एक्टिव केस रिकवरी रेट
महाराष्ट्र 6,74,770 82प्रतिशत
केरल 2,32,808 83 प्रतिशत
कर्नाटक 2,81,042 78प्रतिशत
उत्तर प्रदेश 3,04,199 71प्रतिशत
तमिलनाडु 1,07,145 89प्रतिशत
दिल्ली 92,358 89प्रतिशत
आंध्र प्रदेश 95,131 90प्रतिशत
पश्चिम बंगाल 94,949 86 प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 1,21,352 80प्रतिशत
राजस्थान 1,46,640 71प्रतिशत
6 जिलों में रिकवरी रेट 80 फीसदी से ऊपर
राजस्थान के 33 जिलों में से केवल 6 ही ऐसे हैं, जहां 80प्रतिशत या उससे ज्यादा का रिकवरी रेट है। इनमें नागौर, डूंगरपुर, भरतपुर, गंगानगर, जालौर और झुंझुनूं शामिल हैं। भरतपुर और नागौर जिले में रिकवरी रेट 90प्रतिशत से ऊपर है। जयपुर के आरयूएचएस, जयपुरिया अस्पताल में आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड्स के लिए मारामारी मची हुई है। खुद परिवहन मंत्री जयपुरिया का दौरा कर स्थिति देख दंग रह गए।
6 जिलों में खराब रिकवरी रेट की स्थिति खराब
जिला एक्टिव केस रिकवरी रेट
सवाई माधोपुर 3,242 42 प्रतिशत
प्रतापगढ़ 1,511 53 प्रतिशत
सिरोही 3,622 55 प्रतिशत
हनुमानगढ़ 2,586 57 प्रतिशत
बारां 2,339 58 प्रतिशत
दौसा 2,058 59 प्रतिशत
