जयपुर. विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य विभागों के सहयोग से सुबह 7 बजे अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से पर्यावरण जन जागृति दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड अल्बर्ट हॉल से प्रारम्भ होकर त्रिमूर्ति सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, गांधी सर्किल, से वापस जे.डी.ए. सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, होते हुए अल्बर्ट हॉल पर आकर समाप्त हुई। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2022 की थीम ओन्ली वन अर्थ रखी गयी। इस अवसर पर राज्य राज्य सरकार द्वारा विशेष थीम ‘सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंधÓ रखी गयी। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती उषा शर्मा, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, डॉ दीप नारायण पांडेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मुख्य वन सैन्य बल), श्री पी के उपाध्याय सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बी प्रवीण, सचिव, वन विभाग, उदय शंकर, सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल भी उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर श्री खाचरियावास ने ‘स्टेट क्लाईमेंट चेंज एक्शन प्लान का विमोचन किया। वायु गुणवत्ता निगरानी हेतु प्रयुक्त मोबाईल वैन, ई-वेस्ट संग्रहण हेतु प्रयुक्त वाहनों तथा पर्यावरण जनजाग्रति हेतु रन फॉर एन्वायरमेंट को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। खाचरियावास ने पर्यावरण जनजाग्रति हेतु लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
श्रीमती उषा शर्मा, मुख्य सचिव ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों से 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं पर लगने वाले प्रतिबंध की पालना करने की अपील की साथ ही उन्होंने आम जन से स्वेछा से इन सभी वस्तुओं का उपयोग आज ही से बंद करने की अपील की। इससे पहले शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार ने मुख्य अथिति, सभी अथितिगणो तथा सभी आगुन्तकों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की संक्षिप्त रुपरेखा को प्रस्तुत किया। पर्यावरण जन जागृति दौड मे राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, सेना व पुलिस के जवान, एन. सी. सी. के कैडेट्स, एन.एस.एस. के स्वयंसेवक, मार्शल आट्र्स के स्काउट एवं गाइड्स, अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के छात्र, एन.जी.ओ एवं जयपुर शहर के आमजन भाग ने भाग लिया। कार्यक्रम में वेदौड़ में उपस्थित प्रतिभागियों के लिए उपवन संरक्षक उत्तर एवं जयपुर विकास प्राधिकरण की और से नि:शुल्क पौधा वितरण करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा स्टेट क्लाईमेंट चेंज एक्शन प्लान का विमोचन किया गया। यह एक्शन प्लान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के बजट घोषणा की अनुपालना में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार राजस्थान, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल तथा आई आई टी मुंबई के सयुंक्त अनुबंध में बनवाई गयी है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा वायु गुणवत्ता निगरानी हेतु प्रयुक्त मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी की गयी। यह मोबाईल वैन चलती-फिरती प्रयोगशाला के रूप में कार्यरत होंगी तथा आवश्यकता पडने पर विभिन्न स्थानों पर अस्थायी रूप से कुछ दिनों के लिये संचालित कर वहां की वायु गुणवत्ता का मापन किया जा सकेगा। वायु प्रदूषकों की मात्रा निर्धारित मानकों से अधिक पाये जानें पर कारण चिन्हित कर इसके निराकरण हेतु उचित उपाय किये जा सकते हैं जिससे कि पूरे साल वायु गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा ई-वैस्ट संग्रहण हेतु प्रयुक्त वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवानगी की गयी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा ्रह्लह्लद्गह्म्श रीसाइक्लिंग के सहयोग से डोर-टू-डोर ई-वेस्ट संग्रहण हेतु जागरूकता अभियान चलाकर ई-वेस्ट के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा।
अटेरो द्वारा जयपुर शहर में डोर-टू-डोर जाकर ई-वेस्ट एकत्रित किया जावेगा। ई-वेस्ट के बदले में उचित मूल्य भी उपभोक्ता को दिया जावेगा। इस सुविधा के उपयोग हेतु टोल फ्री नम्बर 18001029882 पर भी कॉल किया जा सकता है या क्लीन इंडिया पोर्टल का उपयोग कर भी ई-वेस्ट इस संस्था को दिया जा सकता है। 5 जून, 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अटेरो की ई-वेस्ट संग्रहण एवम जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद यह वैन, सिविल लाईंस (5 जून), मालवीय नगर (6 जून), गांधी नगर (7 जून), बनीपार्क (8 जून), वैषाली नगर (9 जून) में आमजन को ई-वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण करने हेतु जागरूक करेगी। इसी प्रकार के जनजागरूकता अभियान राज्य मंडल के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित भी किए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु 06 जून 2022 को सांयकाल 6:30 बजे जवाहर कला केन्द्र के रंगायन थियेटर, जयपुर में पीपल्स मीडिया थियेटर द्वारा खेजड़ी की बेटी का भी मंचन किया जायेगा।
