नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण एक बार देश में तेजी के साथ पांव पसार रहा है। रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,518 नए मामले आए हैं। रविवार को देश में कोरोना के 4,270 केस आए थे। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,779 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इस दौरान 9 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 25,782 हो गए हैं। कोरोना से अब तक 4 करोड़ 26 लाख 30 हजार 852 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 81 हजार 335 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 24 हजार 701 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
तमिलनाडु में BA 4 और BA 5 वैरिएंट के 12 मामले
तमिलनाडु में ओमिक्रोन के BA 4 और BA 5 वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं। मंत्री मा सुब्रमण्यन ने बताया कि 150 नमूनों में से 12 नमूने हैदराबाद की प्रयोगशाला में भेजे थे, जिनमें नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है। चार लोगों में बीए-4 वैरिएंट पाया गया है, जबकि आठ लोगों में बीए-5 वैरिएंट पाया गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 4,518 नए मामले सामने आए हैं, 2,779 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 4,518 नए मामले सामने आए हैं, 2,779 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2022
कुल मामले: 4,31,81,335
सक्रिय मामले: 25,782
कुल रिकवरी: 4,26,30,852
कुल मौतें: 5,24,701
कुल वैक्सीनेशन: 1,94,12,87,000 pic.twitter.com/SqNtS8OJLh
194 करोड़ के पार हुआ टीकाकरण का आंकड़ा
देश में कोरोना वैक्सीन की 194 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 101 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 89 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। साथ ही साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।
