नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) बड़ा फैसला लिया है। लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है। मोदी सरकार ने 1 मई से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगा सकते हैं।
कोरोना टीकारण की 16 जनवरी से हुई शुरुआत
आज सोमवार को डॉक्टरों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले एक वर्ष से हमारी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा लोगों को टीका लगे। इसलिए सरकार ऐलान कर रही है कि अब 18 साल से ऊपर सभी लोगों को एक मई से कोरोना का वैक्सीन लगाया जाए। बता दें कि देश में कोरोना का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू किया था। अब तक सरकार ने केवल फ्रंटलाइन वर्करों और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी थी। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है। केंद्र सरकार का राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र, विभिन्न मंत्रालयों के अधीन आने वाले अस्पतालों को कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए कहा है। केंद्र सरकार का राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र, विभिन्न मंत्रालयों के अधीन आने वाले अस्पतालों को कोविड हॉस्पिटल बनाने के लिए कहा है।
Govt of India announces liberalised & accelerated Phase 3 strategy of COVID-19 vaccination from May 1; everyone above the age of 18 to be eligible to get vaccine pic.twitter.com/7G3WbgTDy8
— ANI (@ANI) April 19, 2021
देश में 12 करोड़ से ज्यादा टीके लगे
Govt of India announces liberalised & accelerated Phase 3 strategy of COVID-19 vaccination from May 1; everyone above the age of 18 to be eligible to get vaccine pic.twitter.com/7G3WbgTDy8
— ANI (@ANI) April 19, 2021
भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक 12 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत में टीकाकरण की रफ्तार सबसे तेज है। 12 करोड़ टीके लगाने में अमेरिका को 97 और चीन को 108 दिन लगे थे, जबकि भारत ने मात्र 92 दिनों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। रविवार तक 18,15,325 सत्रों में लाभार्थियों को कुल 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।
