मेदिनीनगर (पलामू). राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बुधवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेश किय गया। ये मामला सतीश कुमार मुंडा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी व एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहा था। लालू की तरफ से कोर्ट में हाई कोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह पैरवी कर रहे थे। लालू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि लालू पर गढ़वा जिले में 2009 में मामला दर्ज कराया गया था।
Jharkhand | Former Bihar CM and RJD chief Lalu Prasad Yadav to appear before the special MP, MLA court in Palamu, in connection with a model code of conduct violation case of 2009; security tightened outside the court pic.twitter.com/tgWv86n4zA
— ANI (@ANI) June 8, 2022
पलामू कोर्ट ने सुनवाई के बाद लालू को दंडित कर कोर्ट ने छोड़ दिया है। लालू को दंड के रूप में 6 हजार रुपया देना है। जानकारी के अनुसार पलामू कोर्ट मॉर्निंग चल रहा है। 7:30 बजे खुलने का समय है। इसके बाद लालू कोर्ट में पेश हुए। ये मामला चुनावी सभा के दौरान निर्धारित स्थान से दूसरे स्थान पर हेलिकाप्टर लैंड करने से जुड़ा है। कोर्ट में पेश होने के बाद लालू यादव के लिए 11 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए उड़ जाएंगे।लालू यादव सुबह 7:30 बजे जैसे ही पलामू कोर्ट खुला पेशी के लिए पहुंच गए। कोर्ट परिसर के बाहर लालू के समर्थकों की काफी भीड़ रही। कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बल तैनात किए थे। पलामू कोर्ट के फैसले के बाद लालू यादव वहां से निकल गए हंै। जानकारी के अनुसार लालू यादव 11 बजे पटना के लिए हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे।
