India News 24 Online

कोरोना देश में: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, देश में एक्टिव मरीज 20 लाख के करीब पहुंचे

नई दिल्ली. अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनमें संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स  में भर्ती कराया  है। आपको बता दें कि सिंह ने  रविवार को ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना से बचने के लिए  5 सुझाव दिए थे। मनमोहन ने यूरोप और अमेरिका में अप्रूवल पा चुकी वैक्सीन को देश में ट्रायल की शर्त के बिना इस्तेमाल की मंजूरी देने को कहा था। इधर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 5 बड़े शहरों में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया है। कोर्ट ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। देश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 20 लाख के करीब पहुंच गया है।  दूसरी ओर भारत में कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा भी रविवार को डेढ़ करोड़ के पार हो गया। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 57 हजार 767 लोग संक्रमित हो चुके हैं।  राहत की बात ये है कि इनमें 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 848 लोग ठीक  हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1 लाख 78 हजार 793 हो गई है। इस तरह से अभी 19 लाख 23 हजार 877 एक्टिव केस है। एक्टिव केस का ये आंकड़ा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है।

24 घंटे में 2.74 लाख नए मरीज मिले

देश में कोरोना के आंकड़े हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है।  24 घंटे में देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।  इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब हर 10 लाख की आबादी में 11 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं, जबकि 129 लोग जान गंवा रहे हैं।

भारत में  कोरोना महामारी आंकड़ों में

–  24 घंटे में कुल नए केस  2.74 लाख आए। 

– बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,620

– बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.43 लाख

– अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.50 करोड़

– अब तक ठीक हुए: 1.29 करोड़

– अब तक कुल मौत: 1.78 लाख

– अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 19.23 लाख

– दिल्ली में आज से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन

–  दिल्ली में आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से  हुई बैठक के बाद इसका ऐलान कर दिया।

79.25 प्रतिशत नए मरीज अकेले 10 राज्यों में मिले

रविवार को कोरोना के 79.25 प्रतिशत मामले देश के 10 राज्यों बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 68,631, केरल में 18,257, छत्तीसगढ़ में 12,345, मध्यप्रदेश में 12,248, तमिलनाडु में 10,723, उत्तर प्रदेश में 30,566, दिल्ली में 25,462, कर्नाटक में 19,067, राजस्थान में 10,514 और गुजरात में 10,340 केस मिले। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा  मौतें भी हुई हैं। महाराष्ट्र में 503 लोगों ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में 161 और उत्तर प्रदेश में 127 मौतें दर्ज की गईं।

 राजस्थान में तीन मई तक लॉकडाउन

राजस्थान सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई तक प्रदेश भर में लॉकडाउन रखने का फैसला किया है। 15 दिन तक वीकेंड कफ्र्यू वाली बंदिशें बरकरार रहेंगी। गृह विभाग ने रविवार देर रात 3 मई तक के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। केंद्र सरकार ने राज्यों को एक निर्देश जारी किया है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि नाइट कफ्र्यू, लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों के बीच वैक्सीनेशन प्रभावित नहीं होना चाहिए।  

उत्तर प्रदेश

रविवार को 30,566 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 9,041 लोग रिकवर हुए।  127 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.51 लाख लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 6.50 लाख ठीक हुए।  9,830 मरीजों की मौत हो गई और 1.91 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

राज्य में रविवार को 25,462 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 20,159 लोग रिकवर हुए और 161 की मौत हो गई। अब तक यहां 8.79 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.66 लाख ठीक हुए। वहीं  12,121 मरीजों की जान चली गई। 74,941 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज जारी है। 

मध्यप्रदेश

यहां रविवार को 12,248 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए।  7495 लोग रिकवर हो चुके हैं।  66 की मौत हो चुकी है।  यहां अब तक 4.08 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें  3.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,557 मरीज ऐसे हैं जिनकी जान चली गई है।  68,576 मरीज अस्पतालों में उपचारासधीन है।  

गुजरात

राज्य में रविवार को 10,340 लोग कोरोना पॉजिटिव नए सामने आए।  इनमें 3,981 लोग रिकवर हुए और 110 लोगों की मौत हो चुकी।  अब तक यहां 4.04 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.37 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 5,377 मरीजों की मौत हो गई। 61,647 मरीज ऐसे हैं जिनका अस्पतालों में इलाज जारी है।  

महाराष्ट्र

यहां रविवार को 68,631 नए मरीज मिले। 45,654 मरीज ठीक हुए और 503 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 38.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.06 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,970 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.70 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

राज्य में रविवार को 12,345 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।  14,556 लोग ठीक हो चुके हैं तथा  170 की मौत हो गई। राज्य में 1.28 लाख लोगों का उपचार जारी है।  कुल 4.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।  कुल मौतों का आंकड़ा 5,908 पहुंच चुका है। 

indianews24
Author: indianews24

Breaking News, Latest Breaking News Online, Indian News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live TV

Poll

क्या भाजपा राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम फेस का चेहरा घोषित करेगी
  • हां 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • नहीं 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • अन्य 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 20, 2022 - August 20, 2022
Voting is closed

Astrology

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Radio

Corona

कुल्लू से अमृतसर के लिए उम्मीदों की उड़ान शुरू, पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार, पहले ही दिन 28 यात्री पहुंचे

नई दिल्ली. दिल्ली से भुंतर एलायंस एयर के 48 सीटर जहाज ने रविवार को कुल्लू से अमृतसर के लिए उड़ान भरी। यह उड़ान हर सप्ताह

Read More »

अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, गोल्फ में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला, हासिल किया रजत पदक

हांगझोऊ. भारत की स्टार महिला गोल्फर अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया है। उन्होंने रविवार को रजत पदक पर कब्जा जमाने में

Read More »

हरियाणा के इस विद्यालय में हो गए फर्जी एडमिशन, जांच के बाद होगा बड़े नेटवर्क का खुलासा

फरीदाबाद. मोठूका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में फर्जी दाखिले को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया है। तहसील कर्मचारियों और निजी स्कूल की मिलीभगत से

Read More »

राजस्थान में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर में ही कर सकेंगे मतदान, अपराधी को टिकट दिया तो चुनाव आयोग के यह नियम जरूर पढ़ें

जयपुर. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को बड़ी सौगात दी जा रही है। इस बार चुनाव आयोग

Read More »

Asian Games 2023: शूटिंग में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता, पदकों की कुल संख्या 41 पहुंची

हांगझोऊ. Asian Games 2023 आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन,

Read More »

Asian Gems 2023: भारत की झोली में अब तक कुल 38 पदक, 8वें दिन अदिति अशोक से गोल्ड की पूरी उम्मीद

Asian Gems 2023: एशियन गेम्स में सातवें दिन के प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद भारतीय दल एक अक्टूबर को अपनी झोली में कुछ और पदक जोडऩे

Read More »

RBI ने 2,000 रुपए के नोट को बदलने की समय सीमा में की बढोतरी, जानिए कब तक बदल सकते है नोट

RBI NEWS: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2000 रुपए के नोट बदलने और जमा करने की समय सीमा को और बढ़ाया है। अब समय सीमा

Read More »

Punjab: किसान उठा सकते हैं प्रमाणित गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ, हेरा फेरी करने वाले किसी भी अधिकारी / कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा

पंजाब. पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शनिवार को बताया कि रबी के सीजन के दौरान किसानों को बीजों की

Read More »

घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 7 प्रतिशत बढ़े, सीएनजी- पीएनजी हो सकती है महंगी,नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू हो गई

नई दिल्ली. सरकार ने नैचुरल गैस यानि घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में 7 प्रतिशत का इजाफा किया है। ग्लोबल बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी

Read More »

असम के धुबरी जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.1 दर्ज, लोग दहशत में आए

असम. असम में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार असम के धुबरी जिले में रिक्टर स्केल पर भूकंप की

Read More »

Rajasthan Elections: भाजपा जयपुर की इन 8 सीटों पर बड़ा खेल कर सकती, आरएसएस से मिला खास मास्टर प्लान

जयपुर. राजस्थान में आगामी में विधानसभा चुनाव के चलते टिकट वितरण के लिए जोड़-तोड़ जारी है। इस बीच जयपुर की 8 विधानसभा सीटों को लेकर

Read More »

33 साल बाद आया कोर्ट का फैसला: भरतपुर के चर्चित कुम्हेर हत्याकांड में 9 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 41 जनों को किया बरी

भरतपुर. राजस्थान का जातीय हत्याकांड तो आपको याद ही होगा। ये भरतपुर जिले के कुम्हेर में जून 1992 में हुआ था। इसमें जाटों ने दलित

Read More »

इस विश्वविद्यालय के 70 प्रोफेसर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, कुलपति से मांगी एनओसी, पढ़ें पूरी खबर…

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। ऐसे में हर कोई राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में

Read More »

जयपुर के मामले में गहलोत सरकार का राहत पैकेज, 50 लाख रुपए का मुआवजा, सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ देने का ऐलान

जयपुर. राजस्थान सरकार ने राजधानी जयपुर में युवक की हत्या मामले में राहत पैकेज देने की घोषणा की है। जयपुर के सुभाष चौक इलाके में

Read More »

मरूधरा पर ओवैसी ने ठोकी ताल, भाजपा-कांग्रेस की उम्मीदवार सूची से पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा, प्रदेश की इन सीटों पर है नजर

जयपुर. राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी अब पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। औवेसी ने भाजपा और

Read More »

राजस्थान: 15 आरएएस, 37 आबकारी अफसरों और पीएचईडी में 50 कर्मचारियों के तबादले, 2 महिला अधिकारी निलंबित

जयपुर. विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले तबादलों का दौर जारी है। दो दिन पहले 15 एडिशनल एसपी और 23 डिप्टी एसपी

Read More »

किरोड़ी लाल मीणा का विधानसभा चुनाव लडऩा लगभग तय!, कांग्रेस को साढ़े 4 सालों में जमकर घेरा

जयपुर. मध्यप्रदेश में बीजेपी के प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी होने के बाद अब राजस्थान के प्रत्याशियों की सूची भी जल्द सामने आने वाली है।

Read More »