अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा अपने नित अंदाज से फैंस को लुभाती रही है। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर भी अपने नए-नए अंदाज से तहलका मचाती नजर आ ही जाती है। चौपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट की है। जिसमें अपनी थ्रोबैक तस्वीर फैंस के साथ शेयर कर दी है। उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। करीब 22 सालों पुरानी इस तस्वीर में प्रियंका चौपड़ा बिकिनी पहने बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है।
रणवीर सिंह ने कर दिया कमेंट
जैसे ही प्रियंका ने ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की तो ये मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस के साथ तमाम सेलेब्स भी प्रियंका की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में रणवीर सिंह भी पीछे रहने वाले नहीं थे। उन्होंने भी प्रियंका के इस हॉट अंदाज को देखकर कमेंट करते हुए लिखा, BRUHHH, इसके साथ ही एक्टर ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है।
पति निक जोनास ने दिया ये रिएक्शन
प्रियंका की इस सालों पुरानी तस्वीर पर उनके पति निक जोनास ने भी कमेंट करते हुए फायर वाला इमोजी बनाया है। पीसी के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्राउन प्रिंटेड ब्रा में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने नीचे एक ट्रांसपेरेंट कपड़ा ड्रैप किया हुआ है।
बिकिनी के साथ पहली चूड़ी और बिंदी
प्रियंका ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दोनों हाथों में काफी सारी काले रंग की चूडिय़ां पहनी हुई हैं। साथ ही माथे पर बिंदी भी लगाई हुई है। इसके साथ ही खुले बालों में प्रियंका बेहद सिजलिंग पोज देती नजर आ रही है। प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा सिरसा नवंबर 2000, पेश है मेरा 18 साल पुराना स्मोल्डर।
प्रियंका की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली है। वहीं बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ क े साथ जी ले जरा में नजर आएंगी। इस गल्र्स ट्रिप फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।
