लखनऊ. यूपी में जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, हाथरास, फिरोजाबाद, सहारनपुर में भड़की हिंसा में रविवार सुबह आठ बजे तक 304 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सपलता हासिल की है। प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश दिए। हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा के मामले में अबतक 13 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। आज प्रयागराज में हिंसा मास्टर माइंड जावेद के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पीडीए ने बुलडोजर की कार्रवाई की। उसके मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया। जब अधिकारी जावेद के मकान में गए तो वहां पीएफआई के झंडे और आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुआ। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकर नगर में बवाल हो गया था। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए। इस मामले में अब तक 304 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रयागराज से 91, हाथरस से 51, सहारनपुर से 71, मुरादाबाद से 34, फिरोजाबाद से 15, अलीगढ़ से छह, अम्बेडकर नगर से 34 और जालौन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाडऩे तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास पर विध्वंस नोटिस लगाया है और उसे आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा है। क्योंकि यह अवैध रूप से निर्मित है। आज पीडीए ने जावेद के अवैध रूप से निर्मित घर पर बुलडोजर चलाया।
#WATCH | Heavy security force deployed in front of the residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
Prayagraj Development Authority (PDA) had earlier put a demolition notice at his residence, asking him to vacate the house by 11am today as it is "illegally constructed". pic.twitter.com/sk0KCEVVdm
दोपहर करीब 1 बजे के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान पहले से ही तैनात कर दिए थे। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सुगबुगाहट से अटाला और नुरुल्लाह रोड पर खलबली मची हुई है। इस हिंसा के आरोपी जावेद के घर पीडीए ने गिराने का का नोटिस पहले ही चस्पा कर दिया था।
प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि समाज के अराजक तत्वों और हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रयागराज के साथ अन्य जिलों में पुलिस ने शुक्रवार से ही धरपकड़ तेज की गई थी, आज कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई। जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलों में पुलिस ने पथराव, आगजनी तथा बवाल के मामलों में सीसीटीवी की फुटेज निकालकर लोगों की पहचान प्रारंभ की।
जिलों में अब भी पीएसी, पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें मौके पर तैनात हैं। किसी भी तरह के धार्मिक उन्माद को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया है और धर्मगुरुओं से भी लगातार बातचीत जारी है। उपद्रव वाले जिलों में जिला के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार शासन के निर्देश पर अमल कर रहे हैं।
