नई दिल्ली. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर शुक्रवार सुबह से कई राज्यों में विरोध-प्रदर्शन का दौरान जारी है। ये प्रदर्शन जगह-जगह हिंसक होता जा रहा है। बिहार में अब ये प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। क्योंकि विरोध-प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर बिहार में नजर आ रहा है। अब तक प्रदर्शनकारियों ने पांच ट्रेनों में आग लगाई है। साथ ही रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर सिलेंडर से हमला किया है। बिहार की उपमुख्यमंत्री के घर पर भी हमले की खबर है। सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में छात्रों का आक्रोश चरम पर है। प्रदर्शनकारियों ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर को उड़ाने की कोशिश की। सिलेंडर विस्फोट होता उससे पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने सिलेंडर को फेंक दिया। डॉ संजय जायसवाल ने कहा मेरे घर पर हमला करने वालों को मैं पहचानता हूं7 सीसीटीवी में सभी उपद्रवी कैद हैं। मेरे घर को किरोसिन तेल, मोबिल से जलाने की कोशि की गई है। बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया, जिसमें उनके घर का शीशा टूट गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा है।
#WATCH | Bihar: The residence of Deputy CM Renu Devi, in Bettiah, attacked by agitators during their protest against #AgnipathScheme
— ANI (@ANI) June 17, 2022
Her son tells ANI, "Our residence in Bettiah was attacked. We suffered a lot of damage. She (Renu Devi) is in Patna." pic.twitter.com/Ow5vhQI5NQ
बिहार में तीसरे दिन जारी है विरोध-प्रदर्शन
अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में तीसरे दिन भी उग्र प्रदर्शन जारी है। पटना समेत 22 जिलों में जमकर बवाल हो रहा है। अब तक 6 ट्रेनों को फूंक दिया गया है। समस्तीपुर में 2, लखीसराय में 2, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है। सासाराम में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। बेतिया में पुलिस पर भी पथराव हुआ है। जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी गई है। आज सुबह 6 बजे से ही प्रदर्शनकारी छात्र रेलवे ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं। बगहा में बीजेपी कार्यालय को निशाना बनाया है। इधर अग्निपथ की ये आग यूपी में भी पहुंच गई है।

