नई दिल्ली. अग्निपथ योजना के खिलाफ किए जा रहे विरोध के बीच रविवार को देश में तीन विमान हादसे का शिकार होते हुए बच गए। इनमें ताजा मामला गुवाहटी का है। जहां दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, गुवाहटी से दिल्ली के लिए टेक ऑफ कर चुकी फ्लाइट संख्या 6ई6394 को कुछ ही देर बाद गुवाहटी एयरपोर्ट पर फिर से लैंड कराया गया। बताया जा रहा है कि इस विमान से एक पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद फ्लाइक की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के अंदर मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी को किसी दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। लैंड कराए विमान की अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है। यह मामला गुवाहटी एयरपोर्ट का है।
इसके अलावा और कहां टले विमान हादसे
जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट के विमान की आपात लैंडिंग कराई। कि फ्लाइट में अचानक आई तकनीकी खराबी से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में उस समय क्रू मेंबर सहित 82 यात्री सवार थे। विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे। जिन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके अलावा रविवार सुबह बिहार के पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हदसा होते होते बचा। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। जिस समय विमान में आग लगी थी, उसमें 185 यात्री सवार थे।
