नई दिल्ली. नशा युवाओं के सिर चढ़कर इस कदर बोल रहा है कि सारी हदें ही पार होती जा रही है। इस नशे की गिरफ्त में लड़कियां भी आ रही है। नशे में धुत होकर अजीबोगरीब हरकतें करती हैं। ऐसा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नशे में धुत एक युवती पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़कर उससे अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही है। पुलिस को कभी-कभी आम जनता द्वारा दुव्र्यवहार सहने को भी मजबूर होना पड़ता है। ताजा वीडियो में एक अधिकारी को एक युवती द्वारा अभद्र व्यवहार करते देखा जा सकता है।
बीच सड़क पुलिस अधिकारी को कॉलर पकड़कर धमकाया
इस वीडियो को सुदर्शन न्यूज के पत्रकार सागर कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 24 सेकेंड के इस वीडियो को 19 जून को शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की को एक पुलिस अधिकारी के साथ दुव्र्यवहार करते देखा जा सकता है। लड़की बीच सड़क पर पुलिस का कॉलर पकड़कर धमकाती नजर आ रही है।
एक और परी की Video Viral है।
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) June 19, 2022
देखिए कैसे एक पुलिस अधिकारी की वर्दी का कॉलर पकड़ कर खड़ी है और पुलिस वाला बेबस है।
क्योंकि जानता है गलती से अगर उसने लड़की को ही हाथ लगा दिया तो क़ानून उसको ही नाप देगा। pic.twitter.com/5AHtj3E2A7
लड़की ने इंस्पेक्टर को मारी लात, मास्क छीना
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी कुछ नहीं करता है और अपमानजनक व्यवहार को सहन करता है। लड़की फिर अधिकारी के बालों को छूती है और उसे लात मारने की कोशिश करती है। इंस्पेक्टर फिर भी शांत रहता है और लड़की को दूर धकेल देता है। लड़की पुलिस अधिकारी का फेस मास्क भी छीन लेती है और फिर घटना को रिकॉर्ड करने वाले कैमरे के पास पहुंचती है। पत्रकार सागर कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, एक और परी की वीडियो वारयल है। देखिए कैसे एक पुलिस अधिकारी की वर्दी का कॉलर पकड़ कर खड़ी है और पुलिस वाला बेबस है। क्योंकि जानता है गलती से अगर उसने लड़की को ही हाथ लगा दिया तो कानून उसको ही नाप देगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स लड़की की हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
