अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के वीर जवान भी योग करने में पीछे नहीं है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वीर जवानों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश समेत भारत-चीन सीमाओं पर विभिन्न उच्च ऊंचाई वाले हिमालय पर्वतों पर योग किया। सिक्किम में आईटीबीपी के जवान 17000 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले हालात में योग कर रहे हैं। यहां पर बड़ी संख्या में जवानों ने दिन की शुरुआत योग करके की।
Himveers of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) perform Yoga in Ladakh at 17,000 feet, on the 8th #InternationalDayOfYoga pic.twitter.com/SpmFre6w1J
— ANI (@ANI) June 21, 2022
असम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान गुवाहाटी के लाचित घाट पर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे योग किया। लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर योग किया। बर्फ से घिरी पहाडिय़ों में योग करने की तस्वीर आईटीबीपी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
आईटीबीपी के जवानों ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर 16000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। सुबह-सुबह बर्फीले माहौल में जवानों ने योग करने के साथ ही दिन की शुरुआत की। उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 14,500 फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। असम में 33 बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुवाहाटी में योग किया।
#WATCH | Himveers of Indo-Tibetan Border Police (ITBP) practice yoga at 16,000 feet in Uttarakhand on the 8th #InternationalYogaDay pic.twitter.com/GODQtxJlxb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 21, 2022
#WATCH | Indo-Tibetan Border Police dedicate a song on #InternationalYogaDay; ITBP have been promoting yoga at different high-altitude Himalayan ranges on India-China borders including Ladakh, Himachal Pradesh, Uttarakhand, Sikkim & Arunachal Pradesh over the yrs.
— ANI (@ANI) June 21, 2022
(Source: ITBP) pic.twitter.com/cbN1CjK0El
सिक्किम में हिमवीरों ने योग के अलग-अलग आसन किए। तिरंगा झंडा के सामने योग कर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने योग कर दुनिया को बड़ा संदेश दिया। इस दौरान जवानों ने विभिन्न तरह के आसन किए। वहीं. आईटबीपी के जवानों ने नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में भी योग किया गया। नारायणपुर में जवानों ने योग के विभिन्न आसन किए।
#WATCH | ITBP (Indo-Tibetan Border Police) personnel perform Yoga in Narayanpur, Chhattisgarh on the 8th #InternationalDayOfYoga2022
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 21, 2022
(Source: ITBP) pic.twitter.com/l6Wb8nFzvg
